Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पांच मीटर दूर जाने के लिए 500 M का फेर, कासगंज में अमृत योजना का काम बना मुसीबत

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:57 PM (IST)

    कासगंज के सोरों गेट क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कारण मुख्य मार्ग एक सप्ताह से बंद है। इससे स्थानीय निवासियों और सरकारी कार्यालयों ...और पढ़ें

    कासगंज : सोरों गेट पर पुलिया के बराबर डाली जा रही पाइप लाइन से बंद हुआ रास्ता। जागरण

    कासगंज : सोरों गेट पर पुलिया के बराबर डाली जा रही पाइप लाइन से बंद हुआ रास्ता। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कासगंज। नगर के सोरों गेट क्षेत्र में इन दिनों विकास के नाम पर शुरू हुआ कार्य आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। क्षेत्र में मुख्य बाजार से डाकखाने को जोड़ने वाली पुलिया के बराबर सड़क खोदे जाने से रास्ता बीते एक सप्ताह से बंद है। इसके चलते आसपास के पूरे इलाके का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह टूट गया है।

    रास्ता बंद होने का खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों, यहां तक कि सब्जी खरीदने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पांच मीटर दूरी के लिए 500 मीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

    महत्वपूर्ण दफ्तरों का संपर्क बंद, राहगीर परेशान

    जिस दूरी को पार करने में लोगों को बमुश्किल पांच मीटर चलना पड़ता था, अब रास्ता बंद होने के कारण उन्हें पांच सौ मीटर का लंबा चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जारी इस समस्या का प्रशासनिक स्तर पर समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

    लोग तंग और संकरी गलियों से होकर जैसे-तैसे आवागमन करने को मजबूर हैं। यह मुख्य मार्ग न केवल स्थानीय निवासियों के लिए बल्कि सरकारी काम-काज के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण कड़ी है।

    अमृत योजना के तहत चल रहा काम, एक सप्ताह से यातायात बाधित

    इसी जगह से मात्र 50 मीटर की दूरी पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, मुख्य डाकघर और बीएसएनएल का संभागीय कार्यालय स्थित है। सीएमओ कार्यालय, मुख्य डाकघर और बीएसएनएल आफिस आने-जाने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त यही मार्ग सहावर गेट होते हुए रेलवे स्टेशन को जोड़ता है।

    खबरें और भी

    इसके अलावा मुहल्ला जयजयराम, रामबली, गली सत्तार बैंड, बड़ी होली, रेलवे कालोनी, ज्वालापुरी, सहावर गेट आदि के स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।

    एक दिन पानी की आपूर्ति भी बंद रही

    सोरों गेट इलाके में यह समस्या अमृत योजना के तहत पैदा हुई है। इस योजना के अंतर्गत इन दिनों जल निगम की ओर से नई पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते पुलिया के बराबर सड़क तोड़ी गई है। इस कार्य की वजह से स्थानीय निवासियों की मुसीबतें बढ़ गईं हैं। बीते शुक्रवार को तकनीकी कारणों और लाइन शिफ्टिंग के चलते पूरे क्षेत्र की पानी की सप्लाई भी पूरी तरह बंद रही थी ।

    यह भी पढ़ें- आपके दिमाग में क्या चल रहा है, बताएगी डीप लर्निंग मशीन; एएमयू के इंजीनियरिंग छात्रों ने बनाई डिवाइस

    महत्वपूर्ण दफ्तरों का संपर्क बंद

    बुनियादी सुविधाओं और सरकारी दफ्तरों को जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त रास्ते को बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के बंद कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र की रफ्तार थम सी गई है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन के कार्य में तेजी लाते हुए इस रास्ते को जल्द से जल्द खोला जाए ताकि पानी और रास्ते की समस्या से राहत मिल सके।

    जल निगम ने बरती है लापरवाही

    सोरों गेट स्थित मुख्य डाकघर जाने वाली सड़क के किनारे पाइप लाइन डाले जाने के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया है। जिसे चारों ओर से बैरीकेट लगाकर बंद कर दिया है। पुलिया से आवागमन बाधित हो रहा है। मुख्य बाजार में भी लोग दिक्कत के साथ आवागमन कर पा रहे हैं। जल निगम ने इस मामले में लापरवाही बरती है। जिससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दोनों ही मार्ग दिन रात संचालित रहते हैं। इस तरह के कार्य को जनहित में रातोरात करा देना चाहिए। जबकि यह कार्य एक सप्ताह से लंबित है। क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

    बोले लोग

    'बुनियादी सुविधाओं और सरकारी दफ्तरों को जोड़ने वाले इस बेहद व्यस्त रास्ते को बिना किसी ठोस वैकल्पिक व्यवस्था के बंद कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र की रफ्तार थम सी गई है। धर्मेंद्र, रामबली कॉलोनी।'

    'रास्ता के बंद होने से रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतों, यहां तक कि सब्जी खरीदने के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन इस समस्या से जल्दी निजात दिलाए। जितेंद्र सिंह, ज्वालापुरी।'

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

    यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

    नगर के सोरों गेट पर अमृत योजना के तहत कार्य चल रहा है। जिस रास्ते को बंद किया गया है। उसे शीघ्र खोल दिया जाएगा।

    -

    तारिक अली, अधिशाषी अभियंता, जल निगम।