विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: सूरजपाल उर्फ 'भाेले बाबा' के आश्रम की करोड़ों की संपत्ति पर सामने आया नया अपडेट, कुछ महीने पहले किया ये काम!

Published: Mon, 08 Jul 2024 07:54 AM (IST)

UP News भोले बाबा ने ट्रस्ट को दान की थी आश्रम की करोड़ों की संपत्ति। सूरजपाल उर्फ भाेले बाबा के ...और पढ़ें

UP News: गांव बहादुर नगर में नारायण साकार हरि द्वारा बनवाया गया गेट l जागरण
UP News: गांव बहादुर नगर में नारायण साकार हरि द्वारा बनवाया गया गेट l जागरण

HighLights

  1. नारायण साकार हरि के नाम से जाने जाते हैं सूरजपाल
  2. पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद बन गए भाेले बाबा
  3. हाथरस के सत्संग में मची भगदड़ के बाद से नहीं दिखे किसी आश्रम में

संवाद सूत्र, जागरण l पटियाली (कासगंज)। सूरज पाल उर्फ नारायण साकार विश्व हरि ने पिछले वर्ष आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को नारायण साकार हरि चैरीटेबल ट्रस्ट को दान कर दी थी। संपत्ति दान से कुछ महीने पहले ही ट्रस्ट का गठन किया गया था। इसका लेखा-जोखा उप निबंधक कार्यालय पटियाली में मौजूद हैं।

इंटेलीजेंस से नौकरी छोड़ने के बाद सूरज पाल उर्फ नारायण साकार हरि ने अपने पैतृक गांव बहादुर नगर में ही कई बीघा में आश्रम का निर्माण कराया। इसके बाद यहां अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी। आश्रम की करोड़ों की संपत्ति को सूरज पाल ने पिछले वर्ष बनाए ट्रस्ट के नाम कर दी। वे दान प्रक्रिया पूरी करने के लिए 24 मई 2023 को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ उप निबंधक कार्यालय पटियाली आए थे।

कागजों में दो लोगों की गवाही भी

कागजों के मुताबिक ट्रस्ट के मुख्य न्यासी खुद सूरज पाल और सहायक न्यासी और प्रबंधक एडवोकेट चंद्रशेखर प्रताप सिंह निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश हैं। कागजों में लिखा है भविष्य में न्यास भूमि और न्यास निधि के रूप में जानी जाएगी। दान करते समय ई स्टांप पत्र पर दो लोगों की गवाही भी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Monsoon 2024: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बरसात या तेज धूप करेगी परेशान!, पढ़िए आज का ताजा अपडेट

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari Mandir: बांकेबिहारी मंदिर ने फिर जारी की गाइडलाइन, भीड़ का हिस्सा बनने से बचें ठाकुर जी के भक्त

राजस्थान के रहने वाले हैं ये लोग

गवाही देने वाले राजस्थान के दौसा जिले के सालमपुर महुआ में रहने वाले हर्षवर्धन सिंह और राजस्थान के भुसावर के नेवाड़ महेश पुत्र देवी सिंह हैं। इस ट्रस्ट के 24 सदस्य हैं, जो अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।