यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भगवान वराह के दरबार में पूजा, गंगा मईया का लिया आशीर्वाद; मुख्य चुनाव आयुक्त की बेटी संग दिखी गजब कैमिस्ट्री
Kasganj News In Hindi देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता ने शनिवार को भगवान वराह के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-पाठ किया ...और पढ़ें

HighLights
- स्वजन के साथ विधिवत रूप से किया पूजा पाठ
- पूर्व में भी ले चुके हैं भगवान वराह का आशीर्वाद
संस, जागरण.कासगंज। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बने ज्ञानेश गुप्ता का कासगंज से भी रिश्ता है। उनकी बेटी जिले में डीएम के रूप में तैनात हैं। दिल्ली में पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार की दोपहर वे स्वजन के साथ भगवान वराह के दरबार में पहुंचे। विधिवत रूप से पूजा पाठ किया। गंगा मईया का आशीर्वाद लिया। पूर्व में भी वे भगवान वराह का आशीर्वाद ले चुके हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले आगरा के मूल निवासी ज्ञानेश गुप्ता सहायक चुनाव आयुक्त थे। पिछले दिनों वे अपनी बेटी डीएम मेधा रूपम और अन्य स्वजन के साथ भगवान वराह मंदिर पहुंचे, आशीर्वाद लिया। भगवान के आशीर्वाद के प्रताप से वे मुख्य चुनाव आयुक्त हो गए।
व्यस्त कार्यक्रम के बीच पहुंचे कासगंज
शनिवार को वे फिर से अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के दौरान जिले में पहुंचे। दोपहर को स्वजन के साथ भगवान वराह के दरबार में हाजिरी दी। यहां के सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना कराई। मंत्रोच्चारण के साथ श्री वराह सरकार का आशीर्वाद लिया। करीब आधा घंटे तक मंदिर परिसर में पूजा पाठ करने के बाद हरिपदी गंगा की अलैकिक रोशनी का अवलोकन किया। मां गंगा का भी स्वजन सहित आशीर्वाद लिया।
सुबह दिल्ली के लिए रवाना
मुख्य चुनाव आयुक्त रात के दौरान जिले में भी ठहरे। रविवार की सुबह नौ बजे दिल्ली को रवाना हुए। पत्नी अनुराधा, बेटी मेधा रूपम, एसडीएम संजीव कुमार, सोरों के पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, इंस्पेक्टर जगदीश सिंह सहित दिल्ली से प्रोटोकॉल में आए अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी

अलीगढ़ में बेटी से दिखी गजब कैमिस्ट्री, कार में साथ बैठकर हुए रवाना
मूलरूप से आगरा निवासी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया था। इनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक है। इस दौरान देश के कई प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ज्ञानेश कुमार की बेटी मेधा रूपम मंडल के कासगंज जिले में डीएम हैं। शनिवार को मंडलीय बैठक में मेधा रूपम को भी आमंत्रित किया गया था।
पिता के साथ दिखी गजब की कैमिस्ट्री
इस दौरान पिता के साथ इनकी गजब की कैमिस्ट्री दिखाई दी। कमिश्नरी में मेधा रूपम जैसे ही डीएम के तौर पर मुख्य चुनाव आयुक्त पिता के स्वागत के लिए बुकें लेकर आगे बढ़ीं तो इनकी खुशी देखते ही बन रही है। एक जिलाधिकारी के साथ ही इनके चेहरे पर बेटी के रूप में मुस्कुराहट बहुत कुछ बयां कर रही थी। बैठक के बाद यह पिता की गाड़ी में बैठकर कासगंज के लिए रवाना हो गईं।