Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने दिया ऐसा धाेखा, कासगंज एसपी के सामने फूट-फूट कर रोई महिला, आत्महत्या की दी चेतावनी

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 07:20 AM (IST)

    Kasganj Crime News In Hindi महिला का आरोप था कि अब दो माह पहले विक्रम ने उसे मायके भेज दिया और पहली पत्नी के साथ रहने लगा। वह आई तो उसे नहीं रखा। उधर ...और पढ़ें

    Kasganj News: कासगंज में तैनात दारोगा ने धाेखे से की महिला से शाद
    Kasganj News: कासगंज में तैनात दारोगा ने धाेखे से की महिला से शाद

    HighLights

    1. एसपी कार्यालय में बिलखी महिला, दी आत्महत्या की धमकी
    2. तीन साल पहले मथुरा में किया विवाह, दो साल का बेटा भी

    जागरण संवाददाता, कासगंज। आगरा से आई महिला पुलिस कार्यालय पर खूब बिलखी। फिर एसपी के सामने पेश हुई। पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा पर गुमराह कर शादी करने के बाद अब धोखा देने का आरोप लगा। बताया कि चार साल पहले वह उसके संपर्क में आगरा में आई थी।

    तीन साल पहले मथुरा के एक मंदिर में शादी की थी। उस पर दो साल का बेटा भी है। उस समय बताया था कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। अब वह पहली पत्नी को साथ लेकर रह रहा है। उसे भगा दिया है। मायके वाले भी उसका तिरस्कार कर रहे हैं। रोते हुए वेदना व्यक्त की कि वह पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, मगर कहीं कोई सुनवाई नहीं कर रहा। उसने आत्महत्या करने की चेतावनी दी। एसपी ने प्रार्थनापत्र लेकर उसे न्याय का भरोसा दिया।

    आगरा की रहने वाली है महिला

    आगरा में लोहामंडी क्षेत्र के नौबसा की महिला बुधवार को दोपहर में पुलिस कार्यालय पहुंची। वहां रोने-बिलखने लगी। पुलिस लाइंस में तैनात दारोगा विक्रम सिंह पर धोखा देने का आरोप लगाने लगी। बाद में वह एसपी अपर्णा रजत कौशिक के सामने पेश हुई। उन्हें बताया कि विक्रम सिंह की चार साल पहले आगरा में तनाती के दौरान वह उसके संपर्क में आई थी।

    Read also: UP News: हाईवे का ऐसा गैंग जो लिफ्ट देकर लूटता था, पुलिस के बिछाए जाल में फंसे तीन बदमाश, लाखाें के मोबाइल बरामद

    विक्रम ने उसे बताया था कि उसका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, चूंकि उसके कोई संतान पैदा नहीं हो रही थी। उसने शादी की पेशकश की तो वह तैयार हो गई। दोनों के परिवारों की रजामंदी से मथुरा के एक मंदिर में 26 नवंबर 2020 को उनकी शादी हुई। इसके बाद वह विक्रम के साथ रहने लगी। दो साल पहले उसके बेटा भी हुआ।

    खबरें और भी

    Read Also: Gorakhpur में 18 तक बंद रहेंगे स्कूल, इंटर तक की पड़ी छुट्टी; प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए ये निर्देश जारी

    महिला का आरोप है कि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। विक्रम पैसे देकर मामला रफादफा करा देता है। उसने कहा कि उसे न्याय न मिला तो वह यहां आत्महत्या कर लेगी। एसपी ने उसे समझाया और प्रार्थनापत्र लिया। भरोसा दिया कि वह मामले की जांच कराएंगी और दोषी पाए जाने पर दारोगा के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    दारोगा ने कहा

    उधर, दारोगा विक्रम सिंह का कहना है कि महिला के भाई अनीश से उनकी दोस्ती थी। वहीं से वह उनके संपर्क में आई। उससे उनके कोई अवैध संबंध नहीं थे, मगर उनकी पत्नी को कुछ शक हुआ था। इस पर घर में विवाद भी हुआ और पत्नी ने उनके व महिला के विरुद्ध चार साल पहले अलीगढ़ के थाना गोंडा में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

    उसमें महिला और उसके स्वजन के बयान हुए हैं। उसका फायदा उठाकर महिला उनसे रकम ऐंठती रही है। अब जब उनका पत्नी से समझौता हो गया है और वह उसे पैसे नहीं दे रहे तो उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

    आगरा से आई महिला ने दारोगा के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है। उसकी जांच कराई जा रही है। एएसपी को जांच सोंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अपर्णा रजत कौशिक, एसपी