करवा चौथ की धूम: फैंसी छलनी और स्पेशल थाली सेट की बढ़ी खरीदारी, मार्केट में आया बूम
करवा चौथ नजदीक आते ही कासगंज के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए फैंसी ...और पढ़ें

करवा चौथ को लेकर बाजार में फैंसी छलनी और स्पेशल थाली की दुकान। जागरण
HighLights
करवा चौथ के लिए कासगंज के बाजारों में रौनक बढ़ी।
फैंसी छलनी और सजावटी करवा की विशेष मांग।
महिलाएं स्पेशल थाली सेट और श्रृंगार का सामान खरीद रहीं।
जागरण संवाददाता, कासगंज। करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ पूजा की सामग्री की खरीदारी में जुट गई हैं। बाजार में फैंसी छलनी, सजावटी करवा और स्पेशल थाली सेट की मांग बढ़ गई है।
दुकानों पर आकर्षक डिजाइन और रंगों में उपलब्ध पूजा की थालियां महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर तरह-तरह की पूजन सामग्री सजा रखी है।
करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने और छलनी से चांद देखने की परंपरा के चलते फैंसी छलनी की विशेष मांग है। बाजार में साधारण छलनी के साथ सजावटी डिजाइन वाली छलनी भी उपलब्ध हैं।
सजावटी करवा और रंग-बिरंगी पूजा थालियों से सजे बाजार, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
पूजा की थाली के सेट में करवा, छलनी, दीपक और अन्य पूजन सामग्री के विकल्प महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। त्योहार को लेकर बाजार में बढ़ती चहल-पहल से दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। महिलाएं पूजन सामग्री के साथ श्रृंगार का सामान भी खरीद रही हैं। इससे बाजारों में करवा चौथ की रौनक दिखाई देने लगी है।
स्पेशल थाली सेट बना पसंद
इस बार स्पेशल थाली सेट महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रंगीन सजावट, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक रूप वाली थालियां बाजार में उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। सजावटी करवा की भी मांग बढ़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पर्व से आज और कल बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ेगी।
खास होती है तैयारी
करवा चौथ पर पूजा की थाली और छलनी का विशेष महत्व है। इस बार बाजार में कई तरह की फैंसी छलनी और सजावटी थालियां मिल रही हैं। वह अपनी पसंद के अनुसार पूजा का सामान खरीद रही हैं।- ज्योति, सुहागिन महिला।
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। पूजा की तैयारी पहले से करना अच्छा रहता है। इस बार बाजार में स्पेशल थाली सेट और सजावटी करवा के कई विकल्प हैं, जिससे खरीदारी करना आसान हो गया है।
आरती गौतम, सुहागिन महिला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।