Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज में यातायात पुलिस एक्शन मोड में, ताबड़तोड़ की वाहनों की चेकिंग; एक ही दिन में काटे 175 वाहनों के चालान

    By Munna Lal Agarwal Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:19 PM (IST)

    कासगंज में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 175 वाहनों के चालान काटे गए और नियमों का पालन करने की सख्त हि ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई

    2. एसपी के निर्देश पर दो दिवसीय विशेष अभियान

    जागरण संवाददाता, कासगंज। पुलिस की ओर से जिलेभर में सोमवार को यातायात अभियान चलाया। जिसमें यातायात नियमों को तोड़ने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 175 वाहनों के चालान किए।

    पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देश पर चल रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह द्वारा बिलराम गेट, नदरई तिराहा और बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग की गई।

    जिसमें यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा मे वाहन चलाना, बिना फिटनेस वाहन चलाना, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हार्न लगाए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।