Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ा अपडेट, आठों आरोपितों का होगा DNA टेस्ट; पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद

    Updated: Tue, 15 Apr 2025 02:36 PM (IST)

    Kasganj Gang Rape Case कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले पुलिस ने आठों आरोपितों का डीएनए टेस्ट कराया गया है। उनके खून के नमूने लिए गए हैं। जिला अस्पताल मे ...और पढ़ें

    Kasganj Gang Rape Case: कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपित गिरफ्तार किए हैं। फाइल फाेटो।
    Kasganj Gang Rape Case: कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस आरोपित गिरफ्तार किए हैं। फाइल फाेटो।

    HighLights

    1. डीएम और एसपी ने घर जाकर पीड़िता की मां को दिया चेक
    2. सुरक्षा की सख्त, दिए दो गनर, घर पर लगाया सीसी कैमरा
    3. अभी फरार हैं दो आरोपित

    जागरण संवाददाता, कासगंज। Kasganj Gang Rape Case: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आठों आरोपितों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। सोमवार सुबह सभी आरोपितों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके खून का सैंपल लिया गया।

    नदरई में हजारा नहर के पास मंगेतर के साथ बैठी युवती का आरोपितों ने वीडियो बना लिया था। इसके बाद तीन आरोपितों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं आरोपितों ने युवती के साथ लूटपाट भी की थी।

    पुलिस ने रविवार को आठ आरोपितों अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ एपीएस उर्फ गब्बर, अमित कुमार, सोनू उर्फ सत्यपाल, अजय कुमार, रिंकू सिंह, सौरभ सिंह, बृजेश कुमार, सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। युवती ने इन सभी की शिनाख्त भी कर ली है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ सभी साक्ष्य जमा करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आठों आरोपितों का डीएनए टेस्ट भी कराने का निर्णय लिया गया है।

    कासगंज जेल ले जाने के दौरान आरोपित।

    दो आरोपित हैं फरार

    सोमवार को सभी आरोपितों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां इनका खून का सैंपल एकत्र किया गया। वहीं, पुलिस फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सभी आरोपितों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। सोमवार को आरोपितों को जिला अस्पताल ले जाकर सैंपलिंग भी कराई गई है। इसके बाद सभी को प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

    सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को दिया पांच लाख मुआवजा

    कासगंज डीएम और एसपी ने साेमवार को सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता और उसके परिवार काे पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को दो गनर दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घर पर निगरानी के लिए सीसी कैमरे भी लगवाए हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम और एसपी अंकिता शर्मा सोमवार सुबह सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के घर पहुंचीं। जहां उन्हाेंने पीड़िता की मां को शासन की तरफ से बतौर मुआवजना पांच लाख रुपये को चेक दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी और एसपी ने परिवार को हर संभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

    खबरें और भी

    पुलिस और प्रशासन पीड़ित के साथ

    एसपी और डीएम ने कहा कि पुलिस और प्रशासन आपके साथ है। इसके बाद एसपी ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा के लिए दो गनर उपलब्ध कराए। इसके साथ घर के पास निगरानी काे सीसी कैमरे लगवाए गए। पीड़िता और उसके परिवार को अधिकारियों ने अपने नंबर भी दिए। उनसे कहा कि किसी भी समस्या के लिए सीधे उनको फोन करें।

    इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ भी थीं। एसपी ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीड़िता को गनर दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घर पर निगरानी के सीसी कैमरे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    महिला आयोग की सदस्य ने भी जाना हाल

    महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ भी सोमवार सुबह दोबारा पीड़िता के घर पहुंची। वहां उन्होंने पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में वह उनके साथ हैं। किसी भी मदद की जरूरत हो वह उनसे बेधड़क कह सकती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस शेष आरोपितों काे गिरफ्तार कर रही है। इसलिए किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पीड़िता को भी समझाया कि वह अब दहशत में नहीं रहे। उनके साथ वह तो हैं ही साथ ही पुलिस और प्रशासन भी साथ है। 

    ये भी पढ़ेंः पति ने कहा- 'अब सपना से कोई मतलब नहीं', सीसीटीवी में दिखा होने वाली सास को भगा ले जाने वाला युवक

    ये भी पढ़ेंः मथुरा: आंबेडकर जयंती पर जुलूस के दौरान लगे आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों में झड़प; पथराव में चार लोग घायल