विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूसरे युवक के साथ देख भड़क गया प्रेमी, सड़क पर जमकर मारपीट; कासगंज में युवती बेहोश

By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 10:00 PM (IST)

कासगंज में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर हंगामा किया, जिसके बाद विवाद में युवती ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड तस्वीर।

AI जेनरेटेड तस्वीर।

संवाद सूत्र, कासगंज। शहर के अमांपुर रोड स्थित आवास विकास फाटक पर सोमवार को युवती को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका प्रेमी भड़क गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस दोनों पक्षों को जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी ले गई, जहां बाद में उनके बीच समझौता हो गया। गांव मुनब्बरपुर निवासी रोहित का एक युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। सोमवार को युवती चामुंडा मंदिर में दर्शन करने आई थी। इसी दौरान वह सहावर निवासी ग्रीश के साथ बाइक पर घूम रही थी। रोहित ने युवती को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद के दौरान युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी ले गई। अस्पताल में युवती का उपचार किया गया। कुछ देर बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। पुलिस चौकी में युवती ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसकी सोने की बाली गिरवी रख दी है।

उसने बाली वापस दिलाने की मांग की और रोहित से कोई संबंध नहीं होने की बात कही। इसके बाद गढ़ौली के प्रधान प्रतिनिध भूपसिंह उर्फ लाला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ने बताया युवती रोहित के साथ साल से रिलेशनशिप में रह रही थी। जरूरत पढने पर रोहित ने उसकी सोने की बालि लेकर गिरवीं रख दी थी। अब बालि छुडवाकर युवती को दिलवा दी है। दोनों के बीच अब कोई विवाद नहीं है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

समझौते का लिखित पत्र पुलिस को सौंपने के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया युवक युवती के बीच लेन देन को लेकर विवाद हो गया था। दोनो के बीच आपस में समझौता हो गया। आपस में सोने की बालि को लेकर विवाद हुआ था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।