Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज में माहौल बिगाड़ने को रची साजिश, चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर लिपटे कपड़े में युवक ने लगाई आग

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:29 PM (IST)

    कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर लगे कपड़े में एक युवक ने आग लगा दी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आठ साल पहले चंदन गुप्ता की हत्या क ...और पढ़ें

    कासगंज में चंदन गुप्ता से लिपटे कपड़े में लगी आग।

    कासगंज में चंदन गुप्ता से लिपटे कपड़े में लगी आग।

    HighLights

    1. आरोपी युवक अरविंद कुमार शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    2. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

    जागरण संवाददाता, कासगंज। शहर की फिजा को बिगाड़ने की साजिश रची गई। चंदन गुप्ता की हत्या के बाद स्थापित करने के लिए कपड़े से ढंक कर रखी गई मूर्ति के कपड़े में एक युवक ने आग लगा दी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आठ वर्ष पूर्व 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों पर तहसील रोड पर जानलेवा हमला हुआ था।

    जिसमें साहब वाला पेच नदरई गेट निवासी चंदन गुप्ता की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। गुरुवार देर रात युवक ने चंदन की प्रतिमा पर लिपटे कपड़े के पास उसकी तस्वीर रखकर जला दी। घटना करीब 11 बजे की है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान सोरों निवासी अरविंद कुमार शर्मा पुत्र शिव कुमार शर्मा के रूप में हुई है

    घटना के बाद युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें युवक का कहना है कि उसने चंदन गुप्ता को मुक्त कर दिया है। सीओ सदर आंचल चौहान ने इस मामले को लेकर कहा है कि युवक मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। उसने प्रतिमा पर लगे कपड़े को जला दिया। पुलिस ने प्रतिमा पर दूसरा कपड़ा लपेट दिया है। आरोपित युवक से पूछताछ जारी है।

    युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना को लेकर जिले में बवाल हुआ। कई दिनों तक स्थिति अनियंत्रित रही। अन्य जिलों से फोर्स बुलाया गया। कर्फ्यू जैसे माहौल हो गया।

    इसके बाद चंदन के परिवार ने उसे शहीद का दर्जा देते हुए उसकी नदरई गेट प्रभुपार्क के पास चंदन चौक बनाए जाने की मांग की। चंदन की प्रतिमा भी स्थापित कर दी गई। जबकि कई वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी प्रतिमा अनावरण नहीं हुआ है।

    खबरें और भी