विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सबको बांटना पड़ता है हिस्सा...पूरा चाहिए 'एक', कासगंज के बीडीओ का वीडियो वायरल

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 22 Oct 2026 02:55 PM (IST)

कासगंज के पटियाली बीडीओ संजीव कुमार का 53 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे 10% कमीशन में ...और पढ़ें

कासगंज के पटियाली ब्लॉक में तैनात बीडीओ संजीव कुमार।

कासगंज के पटियाली ब्लॉक में तैनात बीडीओ संजीव कुमार।

जागरण संवाददाता, कासगंज। पटियाली के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार का 53 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विकास विभाग में हलचल है। वीडियो में 10 प्रतिशत कमीशन में से चार प्रतिशत अधिकारियों को देने की बात कही गई है। वीडियो सामने आने के बाद कमीशनखोरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रसारित वीडियो में 10 प्रतिशत में से चार प्रतिशत जिला विकास अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को बंटने की बात कही जा रही है। इसके अलावा वीडियो में 'सिस्टम बना हुआ है' और 'पूरा एक दे जाना, एक से कम नहीं लूंगा' जैसे शब्द सुनाई दी रहे है।

मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने जांच कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ बोले, गुस्से में निकले शब्द

वायरल वीडियो को लेकर बीडीओ संजीव कुमार ने कहा कि गुस्से में आकर उनके मुंह से ये शब्द निकल गए। उन्होंने कहा कि वीडियो बनाने के लिए उन्हें जानबूझकर उकसाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।