Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kasganj News: भाजयुमो के जिला महामंत्री सहित सात गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे, विपक्षी पार्टियों ने घेरी भाजपा

    By Edited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 09:09 AM (IST)

    Kasganj Crime News In Hindi सोरों पुलिस ने गैंगस्टर के सात आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। वहीं आरोपित गिरोह बनाकर समाज विरोधी कृत्य में शामि ...और पढ़ें

    भाजयुमो के जिला महामंत्री सहित सात को गैंगस्टर में जेल
    भाजयुमो के जिला महामंत्री सहित सात को गैंगस्टर में जेल

    HighLights

    1. रविवार की देर रात को पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    2. गिरोह बना कर करते थे वसूली, समाज के लोगाें में था भय

    संवाद सहयोगी, कासगंज। यूपी में सोरों पुलिस ने गैंगस्टर के सात आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया। इसमें भारतीय जनता युवा माेर्चा का जिला महामंत्री भी शामिल है।

    इनकी आपराधिक गतिविधियां संचालित थी। ये गिरोह बनार वसूली करते थे। इसके चलते समाज के लोगों में भय व्याप्त था। रविवार की देर रात हुई कार्रवाई के बाद जिले के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम है।

    गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजा

    कोतवाली इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने नगला खुशहाली के कृष्ण मौर्य, गांव मानपुर नगरिया निवासी शिव प्रसाद, गांव अहेरिया निवासी शमद प्रकाश, दतलाना के चंद्रपाल, नगला रामचंद्र के रोहितास, मानपुर नगरिया के बंटू उर्फ बंटी और बहादुर नगर के नरायण सिंह को गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेजा है। इनमें कृष्ण माैर्य भारतीय जनता युवा मोर्चा का महामंत्री बताया जा रहा है। इसको भी पुलिस ने जेल भेजा है।

    ये भी पढ़ेंः Honey Trap Gang: असम की युवतियां मीठी बातों में फंसाती थी, गैंग वसूलता था रुपये, मथुरा में छह लोग लोग गिरफ्तार

    विपक्षी नेताओं ने घेरा

    जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने बताया कि सितंबर 2021 को जिला पदाधिकारियों की सूची में कृष्ण मौर्य को महामंत्री बनाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के बाद एक महीने के बाद पद से मुक्त कर दिया गया था। तभी से युवा मोर्चा में इनकी सदस्यता और सहभागिता नहीं है।

    ये भी पढ़ेंः UP News: जातीय गणित साधने की प्रयोगशाला बन रहा मेरठ, 15 दिनों में सभी दलों ने छेड़ा जातीय समीकरणों का तार

    पत्नी ने चार महीने बाद घर छोड़ा

    कासगंज में ढोलना थानाक्षेत्र के बिलराम कस्बा के एक युवक की पत्नी शादी के चार महीने के बाद घर से चली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। सफाई कर्मचारी ने बताया कि 15 सितंबर की रात पत्नी के साथ घर में सो रहा था। रात में लगभग 12 बजे नींद खुली तो बिस्तर पर पत्नी को नहीं मिलने पर वह आसपास तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला।

    रिश्तेदारियों में पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिली है। युवक की चार महीने पहले मई में शादी हुई थी। उसकी पत्नी एटा के जैथरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह घर से दो लाख रुपये की सामग्री जिसमें गहना और नकदी भी शामिल है लेकर चली गई है।

    खबरें और भी