Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कासगंज में दर्दनाक हादसा, खेत में भरे पानी के बीच धसकी मिट्टी; अचानक बने गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

    By Suman Kumar Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:40 PM (IST)

    कासगंज के भिलोली गांव में शनिवार को एक खोदे हुए खेत में मिट्टी धंसने से दो मासूम बच्चों, प्रशांत और अंश की मौत हो गई। पानी भरे गड्ढे में खेलते समय हुए ...और पढ़ें

    सहावर में प्रभावित परिवार के घर जुटे लोग।

    सहावर में प्रभावित परिवार के घर जुटे लोग।

    संवाद सूत्र, सहावर (कासगंज)। थाना क्षेत्र के गांव भिलोली में शनिवार की शाम तालाब की मिट्टी धसने से दो मासूमों मौत हो गई। दोनों बच्चे गांव से करीब 600 मीटर दूर एक खोदे हुए खेत में भरे पानी में खेल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धसने से दोनों दब और उनकी मौत हो गई। स्वजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

    गांव भिलोली निवासी भगवान सिंह का 10 वर्षीय प्रशांत और रामरतन का आठ वर्षीय पुत्र अंश शनिवार दोपहर तीन बजे करीब गांव के बाहर स्थित एक खोदे हुए खेत में पानी भरा होने पर खेल रहे थे। खेलते समय अचानक खेत की कच्ची मिट्टी धंस गई, जिससे दोनों बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे

    काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्वजन को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया।

    इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों ने ऐसे खुदे हुए और पानी से भरे खेतों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    खबरें और भी