Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जहां हुई रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की हत्या, उसी मीनाक्षी गेस्ट हाउस में दो बार हो चुकी चोरी

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 12:12 PM (IST)

    Kasganj Murder Update News कासगंज के मीनाक्षी गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की हत्या कर दी गई। पुलिस को छानबीन में पता लगा कि ...और पढ़ें

    Kasganj News: सेवानिवृत्त एडीएम का फाइल फोटो।
    Kasganj News: सेवानिवृत्त एडीएम का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. मीनाक्षी गेस्ट हाउस में इसी माह दो बार हो चुकी चोरी
    2. गांव दरुआपुर में मिले थे बेड, सोमवार शाम को ही लौटाए थे दो बेड
    3. पुलिस को सूचना तो दी पर नहीं लिखाई थी प्राथमिकी

    जागरण संवाददाता, कासगंज। मीनाक्षी गेस्ट हाउस से एक माह में दो बार चोरी हो चुकी थी। बेड चोरी करने वाले की पहचान भी कर ली थी। दो दिन पहले वह दो पलंग भी रखकर गया था। सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की पत्नी मीना कुमारी ने बताया कि उनके गेस्ट हाउस से पिछले एक माह में दो चोरी की वारदात हो चुकी थीं। पति गोरहा में फार्म हाउस बनवा रहे थे। इसलिए दिन भर वह वहीं रहते थे।

    धर्मेंद्र भी उनके साथ रहता था। इसका फायदा उठाकर दिन में उनके गेस्ट हाउस से सामान चाेरी हो रहा था। एक माह पहले तीन एसी और आठ बेड चोरी हो गए थे। एक सप्ताह पहले कोई गेस्ट हाउस से 70 कुर्सी चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने गेस्ट हाउस से चोरी हुए बेड को दरुआपुर में देख लिया था। इस पर उन्होंने उससे बेड वापस रखने को कहा था। वह साेमवार शाम को दो बेड वापस भी रखकर गया था।

    मीना कुमार उस व्यक्ति का नाम नहीं जानती थीं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पति ने गेस्ट हाउस के आगे का पार्क छह सात माह पहले बेचा था। गेस्ट हाउस को बेचने की भी बात चल रही थी। लेकिन अभी सौदा नहीं हुआ था। हत्या की वजह उनके भी समझ में नहीं आ रही।

    हत्यारों को तड़के घूमने की बात थी पता

    सेवानिवृत्त एडीएम सुबह तड़के अकेले घूमने जाते हैं इसकी जानकारी हत्यारों को पहले से ही थी। यही वजह है कि तड़के जैसे ही वह घूमने के लिए गेस्ट हाउस से निकले उनको बदमाशों ने हमला बोल दिया। इसके बाद उनको उठा कर अंदर ले गए। मीनाक्षी गेस्ट हाउस के गेट के बाहर पड़ा खून बता रहा है कि सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप पर हमला गेट के निकलते ही हो गया। गेट के बाहर बहुत खून पड़ा हुआ था। इसके बाद गेट पर भी खून पड़ा मिला। गेट पर खून के निशान भी थे। इसके बाद खून टपकता हुआ अंदर तक गया है। जहां उनका शव पड़ा मिला। इतना ही नहीं गेस्ट हाउस के अंदर एक हवाई चप्पल भी मिली है।

    खबरें और भी

    कासगंज एसपी अंकिता शर्मा।

    गेस्ट हाउस के हैं दो गेट

    गेस्ट हाउस के दो गेट हैं एक हाईवे की तरफ से दूसरा पार्क की तरफ से। पार्क की तरफ का लोहे का गेट टूटा था। माना जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाशों ने गेस्ट हाउस के प्रवेश वाले गेट को अंदर से बंद कर पीछे से वाले गेट से बाहर निकले होंगे। लेकिन पुलिस ये नहीं समझ पा रही कि अगर बदमाश पिछले गेट से निकलें हैं तो उनको अंदर से गेट तोड़ने की क्या जरूरत पड़ी।

    पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी का कहना है कि हर एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्तर में होंगे। डॉग स्क्वायड भी बुहत कुछ सुबूत मौके से जुटा नहीं पाया। डॉग घटना स्थल से अंदर गया और फिर छोटे दरवाजे से होते हुए पीछे खेत तक गया। उसके बाद लौट आया। पुलिस काे न ताे मौके से हमला करने वाला सामान भी नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मृतक के पास बहुत संपत्ति थी। कुछ में विवाद भी चल रहा था। संपत्ति को लेकर भी जांच की जाएगी।

    बेच दिया था गेस्ट हाउस का एक हिस्सा

    राजेंद्र प्रसाद कश्यप की पत्नी मीना कुमारी ने बताया कि सात माह पहले मीनाक्षी गेस्ट हाउस का आगे का हिस्सा बेच दिया था। गेस्ट हाउस के भी बेचने की बात चल रही थी। वह गोरहा पर फार्म हाउस बना रहे थे। दिन में राजेंद्र प्रसाद फार्म हाउस पर ही रहते थे। शाम को मीनाक्षी गेस्ट हाउस पर रहते थे। उन्होंने बताया कि जिसको गेस्ट हाउस बेचा था उससे इससे को लेकर ये तय हुआ था। वह ये नहीं जानते थे कि गेस्ट हाउस किसको बेचा।

    हत्याकांड के बाद विलाप करते स्वजन।

    दो दिन पहले आना था, काेहरे ने रोक दिया

    पत्नी मीना कुमारी ने बताया कि वह और उनके बेटे हर माह कासगंज आते थे। इस माह भी दो दिन पहले गाजियाबाद से कासगंज आने का प्लान बनाया था। कोहरे के कारण नहीं आ सके। पति से वह रोज शाम को बात करती थीं। तीन दिन से पति राजेंद्र प्रसाद की तबीयत खराब चल रही थी उनको उल्टी और दस्त हो रहे थे। सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब थी। यही वजह थी कि धर्मेंद्र को उन्होंने गेस्ट हाउस में ही रोक दिया था। रात तीन बजे टहलने के लिए वे उठे तो उन्हाेंने जबर्दस्ती धर्मेंद्र को गांव भेज दिया। उनके जाते ही बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

    नहीं चल रहे थे सीसी कैमरे

    गेस्ट हाउस में सीसी कैमरे तो लगे हुए थे लेकिन वह चल नहीं रहे थे। चचेरे भाई शांति स्वरूप कश्यप ने बताया कि पिछले वर्ष ये कैमरे खराब हो गए थे। उसे बाद इनको सही नहीं कराया गया था। तभी से ये खराब चल रहे थे। पुलिस ने बंद करा दिया था गेस्ट हाउस पिछले वर्ष सेवानिवृत्त एडीएम ने गेस्ट हाउस को संचालन के लिए किराए पर दिया था। उस समय गेस्ट हाउस में विवादित कार्य होता था। गांव मामो के ग्रामीणों ने कई आरोप भी लगाए थे। इतना ही नहीं उन्होंने गेस्ट हाउस पर हंगामा भी किया था। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान ने इसे बंद करा दिया था। तब से गेस्ट हाउस बंद ही पड़ा था।

    मां बच्चों के साथ पहुंची कासगंज

    राजेंद्र प्रसाद के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी रिचा और छोटी को नाम निशा है। जबकि दो बेटे शुभम और सुमित है। शुभम गाजियाबाद में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। मीना कुमारी भी बड़े बेट शुभम के साथ ही रहती थीं। वहीं दूसरा बेटा सुमित और बड़ी बहन रिचा अमेरिका में रहते हैं। सुमित इन दिनों गाजियाबाद आया हुआ था। घटना की जानकारी पर दोनों बेटे, छोटी बहन और मां मीना कुमारी को लेकर कासगंज आ गए।

    प्रापर्टी की भी हो सकता है विवाद

    सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद पर एक गेस्ट हाउस के अलावा कई और प्रापर्टी भी थी। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रापर्टी को लेकर भी विवाद हो सकता है। हालांकि मृतक के स्वजन ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन हाल ही में सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद ने गेस्ट हाउस की जमीन का कुछ हिस्सा बेचा है। इसके अलावा वह गोरहा पर एक फार्म हाउस का निर्माण भी कर रहे हैं। इन सभी विषयों पर भी जांच की जा रही है।

    पुलिस के शक के घेरे में कई नजदीकी

    सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के शक के घेरे में मृतक के नजदीकी भी हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या में कई तथ्य ऐसे मिले जो घटना के पीछे अपनों का ही हाथ ही बता रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस ने शक के दायरे में आने वालाें को देर शाम उठाना शुरू कर दिया है। इनमें धर्मेंद्र भी शक के दायरे में है।

    पुलिस ने धर्मेंंद्र को अपनी कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा पुष्पेंद्र से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुष्पेंद्र से ही कुछ दिनों पहले सेवानिवृत्त एडीएम का विवाद हुआ था। इसके अलावा पुलिस और भी लोगों से पूछताछ कर ही है। इसके साथ ही राजेंद्र के फोन की सीडीआर भी जांची जा रही है। देखा जा रहा है कि घटना से पहले उनसे किस किस ने वार्ता की और कितनी देर तक। पुलिस को जांच में कई सुबूत मिले हैं। माना जा रह है कि पुलिस अपराधियों को एक से दो दिनों में ही गिरफ्तार कर लेगी।

    ये भी पढ़ेंः समाजवादी पार्टी पदाधिकारी पर आरोप लगाकर धरने पर बैठीं महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता यादव, फूट-फूटकर रोईं

    ये भी पढ़ेंः Kasganj News: यूपी के कासगंज में बड़ी वारदात, र‍िटायर ADM की हत्‍या; गेस्‍ट हाउस में म‍िली लाश

    अज्ञात हत्यारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत

    सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद के छोटे बेटे शुभम ने दी तहरीर में कुछ दिनों पहले गेस्ट हाउस से हुई चोरी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने पुष्पेंद्र से पिता के विवाद होने की बात लिखी है। उन्होंने पुष्पेंद्र पर शक जाहिर किया है। उन्होंने किसी भी रंजिश से भी इनकार किया है। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शुभम की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।