विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PET अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी एग्जाम स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:27 PM (IST)

रेलवे ने यूपी पीईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पीईटी-2026 अभ्यर्थियों के लिए चलेगी विशेष परीक्षा ट्रेन।

  2. बरेली-मथुरा कैंट के बीच तीन फेरों में संचालन।

  3. कासगंज सहित आसपास के परीक्षार्थियों को मिलेगी सुविधा।

संवाद सूत्र, कासगंज। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन बरेली-मथुरा कैंट के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

गाड़ी संख्या 05310 और 05309 का संचालन 25 व 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को तीन फेरों में किया जाएगा। इससे कासगंज और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

गाड़ी संख्या 05310 बरेली-मथुरा कैंट परीक्षा स्पेशल बरेली से सुबह चार बजे रवाना होगी। यह बदायूं से सुबह पांच बजे, कासगंज से 6:10 बजे और हाथरस सिटी से 7:22 बजे छूटकर सुबह 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05309 मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे रवाना होकर हाथरस सिटी से शाम 7:12 बजे, कासगंज से रात 8:25 बजे और बदायूं से रात 9:32 बजे छूटकर रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी।

गोरखपुर जनसंपर्क अधिकारी रेलवे सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा स्पेशल में सामान्य द्वितीय, शयनयान और कुर्सीयान श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर 25 व 30 अक्टूबर और एक नवंबर को फर्रुखाबाद से शाम 5:25 बजे के स्थान पर छह बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- PET परीक्षा के लिए कानपुर, बलिया और झांसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइम-टेबल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।