विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, शहर छोड़कर भागने की फिराक में था नौशाद

Updated: Tue, 01 Sep 2026 08:28 AM (IST)

कौशांबी के मनौरी में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में नौशाद के पैर में गोली लगी।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कौशांबी के मनोरी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित नौशाद को मुठभेड़ में देर रात गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कौशांबी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि उपचार के बाद उससे पूछताछ होगी। 2 वर्ष पूर्व नौशाद का पटाखे का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपित शबाना और उसकी बेटी साइना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मामले में प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही और उदासीनता पाए जाने पर थानाध्यक्ष पिपरी विकास सिंह, चौकी इंचार्ज चायल अमित द्विवेदी, पूर्व चौकी इंचार्ज मनीष पाल को लाइन हाजिर किया है। जबकि बीट सिपाही जितेंद्र शुक्ला और कृष्ण कुमार को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठाई है।

हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत

प्रकरण के अनुसार, कौशांबी में आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने सोमवार को 11 निर्दोषों की जान ले ली। लचर और लापरवाह व्यवस्था के कारण हुई इन मौतों में शामिल आठ बच्चे थे।

इसके अलावा दो पुरुष और एक महिला की जान गई। चार मृतक एक ही परिवार के हैं। एक परिवार के तीन सदस्यों की जान गई। 20 से अधिक लोग घायल हुए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तीन घायलों की हालत गंभीर

इनमें से तीन को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है, उनकी हालत गंभीर है। घटना प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर स्थित मनौरी बाजार से कुछ दूर चिल्ला शहबाजी (मीरपुर) गांव की है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पटाखा बनाने के लिए बारुद सहित दूसरे ज्वलनशील पदार्थों का मिश्रण किया जा रहा था। तभी धमाका हुआ।

यह भी पढ़ें- रेलकर्मी के परिवार में सिर्फ बड़ी बेटी जिंदा बची, गया प्रसाद का कुनबा खत्म; कौशांबी फैक्ट्री ब्लास्ट का दर्द