Budget 2026 : यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- आम बजट ने यूपी को इस बार बहुत कुछ दिया है
Budget 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आम बजट 2026 में यूपी को बहुत कुछ मिला है। इस बजट से विकसित भारत, विकसित यूपी और ...और पढ़ें

Budget 2026 कौशांबी में एक दिवसीय दौरे पर आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। जागरण
HighLights
डिप्टी सीएम एक दिवसीय दौरे पर कौशांबी आए हैं
19 परियोजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास किया
जागरण संवाददाता, कौशांबी। Budget 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्या रविवार को एक दिवसीय दौरे पर कौशांबी जनपद में हैं। उन्होंने कहा कि आम बजट में जो यूपी को मिला है, वह बहुत कुछ है। इस आम बजट से विकसित भारत, विकसित यूपी व विकसित कौशांबी का सपना पूरा होगा। आम बजट शानदार बजट रहा है। युवा, गरीबों का सपना पूरा होगा। कौशाबी गरीब मुक्त होगी।
Budget 2026 डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रविवार को उद्यान विभाग में कॉमन इन्क्यूबेशन सेंटर का लाेकार्पण किया। इसके साथ ही 45 करोड़ 50 लाख की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं मंझनपुर ब्लाक परिसर में बने सरस हाट को महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवांटित किया। इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य ने डायट मैदान पहुंचकर उद्यमी मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर संमानित किया।