Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी में डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, 12 लोग जख्मी

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:21 PM (IST)

    कौशांबी के अजुहा कस्बे के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    अजुहा में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    अजुहा में डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार

    HighLights

    1. अजुहा के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई।

    2. दुर्घटना में कार सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल।

    3. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सभी खतरे से बाहर।

    संवाद सूत्र, कौशांबी। सैनी क्षेत्र के अजुहा कस्बे के समीप मंगलवार की देर रात कानपुर की ओर से विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई। दुर्घटना में कार सवार 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही अजुहा चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया।

    कोखराज क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी मानसिंह मौर्य पुत्र घनश्याम मंगलवार की शाम गांव के अजय कुमार पुत्र देवराज, अंशधारी पुत्र गंगाराम, अभिषेक पुत्र मेदीलाल निवासी भैला मकदूमपुर थाना करारी समेत कुल 12 लोग कार से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अजुहा के कनवार गांव गए थे।

    पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया

    देर रात करीब साढ़े 11 बजे सभी घर लौट रहे थे। हाईवे पर कट नहीं होने के कारण अजुहा के समीप डिवाइडर पार करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार पुरुषों के अलावा चार महिलाएं और इतने ही बच्चे भी सवार थे। दुर्घटना होते ही चीख-पुकार मच गई।

    शोर-शराबा सुन आसपास के लोग भागकर घटनास्थल पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार की रफ्तार और अधिक होती या सामने से कोई भारी वाहन आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कौशांबी DM के आदेश पर खोदी गई कब्र, महिला का शव गायब देख हैरान रह गए पुलिसकर्मी; कंकाल भी नहीं मिला