Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फांसी दे दो या जमीन दे दो… डीएम-एसपी के सामने चिल्लाते हुए पहुंचा फरियादी, मचा हड़कंप

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 06:06 PM (IST)

    चायल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एक भूमिहीन व्यक्ति मधुकर चौरसिया शिकायत पत्रों की माला पहनकर 'फांसी दो या इंसाफ दो' की गुहार लगाते हुए पहुंचा। व ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भूमिहीन व्यक्ति ने शिकायत पत्रों की माला पहनकर अनोखा विरोध किया।

    2. 64 बीघा ग्रामसभा भूमि पर पट्टा न मिलने से परेशान था।

    3. डीएम ने तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। चायल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को उस समय कौतूहल मच गया। जब एक भूमिहीन गले में शिकायती पत्रों की माला पहनाकर ‘विक्षिप्त’ जैसी हरकत करते हुए फांसी दो या इंसाफ दो, की गुहार लगाते तहसील सभागार पहुंच गया। पीड़ित का दर्द सुनने के बाद डीएम ने फौरन संबंधित अफसरों को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    चायल क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी मधुकर चौरसिया ने बताया कि वह भूमिहीन के साथ आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आजीविका के लिए उनके पास कोई कृषि योग्य भूमि नहीं है। बताया कि उनके गांव में लगभग 64 बीघा ग्रामसभा की जमीन खाली पड़ी है, जिस पर पात्र व्यक्तियों को पट्टा दिए जाने का प्रविधान है।

    ग्रामसभा की भूमि में खेती किसानी करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से मांग की, पर किसी ने उनका दर्द नहीं सुना। चार साल से वह समाधान दिवस और जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) के माध्यम से अधिकारियों से अपनी फरियाद करता चला आ रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    वहीं, लेखपाल उनके विपरीत रिपोर्ट लगा दे रहे हैं। शनिवार को पीड़ित ने तहसील गेट से ही गले में शिकायती पत्रों की माला पहनकर मुझे फांसी दो या न्याय दो, की गुहार लगाते हुए उस समय सभागार पहुंच गया, जब डीएम व एसपी जनसुनवाई कर रहे थे।

    खबरें और भी

    डीएम डा. अमित पाल ने एसडीएम अरुण कुमार को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद उप जिलाधिकारी ने जांच शुरू करा दी हैं।