यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कौशांबी में सनसनीखेज वारदात, बहन मौत के घाट उतारकर थाने पहुंचा भाई; हैरान कर देने वाली है हत्या की वजह
Kaushambi News एयरपोर्ट क्षेत्र के खुर्द गांव में बुधवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक सगे भाई ने अपनी बहन की कनपटी में तमंचे से गोली मारकर मौत ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कौशांबी: एयरपोर्ट क्षेत्र के खुर्द गांव में बुधवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक सगे भाई ने अपनी बहन की कनपटी में तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह तमंचा लेकर थाने पहुंच गया और उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया।
घटना की वजह युवती द्वारा अपनी भाभी के भतीजे से गुपचुप तरीके से शादी कर लेना बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी की।

असरावे खुर्द गांव निवासी श्रीश्याम सीओडी में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी नीलम देवी और छोटा बेटा अनुज खेत गया था। जबकि बड़ा बेटा अंकित दूध लेकर कहीं चला गया था। घर पर दूसरे नंबर का बेटा आशीष और 18 वर्षीय बेटी शिवानी थी।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि की खुदाई के दौरान मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, देखें तस्वीर
बताते हैं कि शिवानी का बड़े भाई की पत्नी यानी भाभी के भतीजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग सप्ताह भर पहले दोनों घर से भाग निकले थे। इसी दौरान किसी मंदिर में शादी कर ली थी। दो दिन पहले घर वाले युवती को बरामद करके घर लाए थे। उसके बाद भी वह मांग में सिंदूर लगाना बंद नहीं किया, जबकि घर वाले उसे मना करते रहे।
इसी बात को लेकर परिजन उससे नाराज थे। बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे आशीष ने तमंचा से कनपटी पर गोली मारकर बहन की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।