यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
kaushambi: जहरीले सांप के काटने से किशोर की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में घूमते रहे परिजन
चायल तहसील के औधन गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई है। औधन गांव निवासी ननकू लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका 14 वर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, (कौशाम्बी)। चायल तहसील के औधन गांव में जहरीले सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई है। औधन गांव निवासी ननकू लाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसका 14 वर्षीय बेटा गोरेलाल बुधवार रात खा पीकर घर के अंदर चारपाई पर सो गया। रात में उसके दाहिने हाथ में जहरीले सांप के डसने से उसकी मौत हो गई।
किशोर की मौत से परिजनों में रोना पिटना मच गया। सूचना पर तहसीलदार चायल संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक गोरेलाल को खोपा ग्राम में झाड़-फूंक के लिए लाया गया था। घटना बीते रात 1 बजे की है, जब परिजनों को जानकारी हुई। मृतक गोरे लाल का खोपा गांव में ननिहाल है।
बताया जा रहा है कि जब परिजनों को पता चला कि उनके बेटे को जहरीले सांप ने काट लिया है, तो वे अपने बेटे को झाड़-फूंक के लिए खोपा गांव ले गए। जिसके बाद झाड़-फूंक के चक्कर में काफी देरी हो गई और सुबह में किशोर की मौत हो गई। गोरेलाल अपने माता-पिता का एकलौटा बेटा था। उसकी मौत से गांव में मातम का माहौल है।