Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौशांबी पुलिस ने लहराया परचम, IGRS रैंकिंग में लगातार दूसरी बार प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 08:08 PM (IST)

    कौशांबी पुलिस ने जून माह की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है, लगातार दूसरे महीने यह उपलब्धि प्राप्त की है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. कौशांबी पुलिस को आईजीआरएस में प्रदेश में पहला स्थान।

    2. लगातार दूसरे महीने मिली यह बड़ी उपलब्धि।

    3. जिले के 11 थानों ने भी पाई प्रथम रैंक।

    जागरण संवाददाता, कौशांबी। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दम पर कौशांबी पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठ कार्यशैली का परचम लहराया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जून माह की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में कौशांबी पुलिस को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं, जिले के 11 थानों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रदेश में पहली रैंक हासिल कर जनपद का मान बढ़ाया है।

    आईजीआरएस पोर्टल पर मिली जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदर्शन के आधार पर हर महीने रैंकिंग जारी होती है। माह मई के बाद अब जून में भी कौशांबी पुलिस ने शिकायतों को त्वरित संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की।

    शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। इसी के परिणामस्वरूप जनपद की पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। प्रत्येक शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया गया। मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही शिकायतकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई।

    इसी पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली का परिणाम रहा कि जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला। इतना ही नहीं पश्चिमशरीरा, महिला थाना, चरवा, संदीपन घाट, कोखराज, सैनी, सरायअकिल, पिपरी, कौशाम्बी, पइंसा समेत कुल 11 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले तीन महीने में लगातार शिकायतों के गुणवत्ता परख निस्तारण में भी उपलब्धि मिली है।

    खबरें और भी

    क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में उत्कृष्ट प्रदर्शन

    सीसीटीएनएस के प्रभावी क्रियांवयन में भी कौशांबी पुलिस का बेहतर प्रदर्शन रहा। अपराध, अपराधियों से संबंधित सूचना संकलन के साथ अन्य मामलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन में कौशांबी पुलिस ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। इस पर एसपी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे ही कार्य करने काे प्रेरित किया।

    आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से प्रत्येक माह की जाती है। शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के आधार पर प्रदेशभर की रैंकिंग जारी होती है। मई माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जून में भी कौशांबी पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता बरकरार रखते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

                                                                                       सत्यनारायण प्रजापति, एसपी