Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaushambi Triple Murder: कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाए गए पिता-पुत्री के शव, परिवार वाले ले गए दामाद का मृत शरीर

    By raj k. srivastavaEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 12:04 PM (IST)

    Kaushambi Triple Murder आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पिता-पुत्री के शव को संदीपन घाट क्षेत्र के उमरछा घाट पर दफना दिया। यहां डीएम सुजीत कुमार ...और पढ़ें

    Kaushambi Triple Murder Case: उजीहिनी घाट पर मौजूद डीएम एसपी
    Kaushambi Triple Murder Case: उजीहिनी घाट पर मौजूद डीएम एसपी

    Kaushambi Triple Murder: जागरण संवाददाता, कौशांबी: संदीपन घाट अंतर्गत मोहिद्दीनपुर गौस गांव के पंडा चौराहा के समीप गुरुवार की रात पिता पुत्री और दामाद की हत्या कर दी गई थी। तीनों शवों में से दामाद का शव शनिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसके गांव कोखराज क्षेत्र के काकराबाद ले जाया गया।

    जबकि पिता-पुत्री के शव को उमरछा घाट पर दफनाया गया। वहीं, पंडा चौराहा के आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस क्षेत्र में कांबिंग करती रही।

    क्षेत्र के छबिलवा गांव के 55 वर्षीय होरीलाल सरोज के 26 वर्षीय दामाद शिवशरन ने पंडा चौराहा के समीप 10 बिस्वा भूमि की रजिस्ट्री कराकर वहीं झोपड़ी डालकर पत्नी बृजकली के साथ रहता था। इस भूमि को लेकर पथरहा गांव निवासी प्रधान पति अमर सिंह से विवाद था।

    यह भी पढ़ें: कौशांबी में ट्रिपल मर्डर- ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या; गुस्साए लोगों ने घरों में लगाई आग

    गुरुवार की रात शिवशरन पत्नी और दामाद के साथ झोपड़ी में ही सोया था। देर रात तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार को पथराव और आगजनी के साथ दिनभर उपद्रव किया था। शवों का पोस्टमार्टम हो गया था।

    शनिवार की सुबह पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पिता और पुत्री के शव को संदीपन घाट क्षेत्र के उमरछा घाट पर दफना दिया। यहां डीएम सुजीत कुमार और एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में पिता-पुत्री के शवों को दफनाया गया।

    खबरें और भी

    मृतक के परिजनों से मिलती एमएलसी निर्मला पासवान। जागरण

    जबकि काकराबाद स्थित घर पर अधिकारियों की उपस्थिति में दामाद के शव काे ले जाया गया। दिल्ली में रहने वाले भाई के न आ पाने के कारण फिलहाल शव को दफनाया नहीं जा सका है।

    उधर, मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किया जा चुके हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके रिश्तेदारों के यहां रात भर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।