विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के नशे में पत्नी को पीटने के बाद सो गया शख्स, सुबह उठकर देखा तो रह गया दंग; बुलानी पड़ी पुलिस

Published: Sun, 22 Dec 2024 05:38 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिलेके भरवारी के बालाजी नगर में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पति ने ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. नगर पालिका परिषद भरवारी के बालाजी नगर में हुई घटना
  2. पति के शराब पीने की लत के कारण अक्सर होता था विवाद

संवाद सूत्र, मूरतगंज। नगर पालिका परिषद भरवारी के बालाजी नगर में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। रात को शराब पीकर पहुंचे पति ने विवाद के बाद पत्नी को पीटा व बाहर जाकर सो गया। सुबह नींद से जगे पति ने शव देखा। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भरवारी के वार्ड नंबर छह बालाजी नगर निवासी रामचंद्र सरोज मजदूर है। रामचंद्र को शराब पीने की लत है। इसे लेकर उसका अक्सर उसका पत्नी 27 वर्षीय गुड़िया देवी से विवाद होता था। गुड़िया के आठ वर्षीय बेटे प्रियांशु ने बताया कि शनिवार रात पिता रामचंद्र शराब पीकर घर पहुंचा था। मां ने विरोध किया तो पिता ने उसे पीट दिया। इसके बाद पिता बाहर सो गया। मां ने दूसरे कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

रविवार सुबह काफी देर तक गुड़िया ने दरवाजा नहीं खोला तो रामचंद्र उसे बुलाने पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए कोखराज कोतवाली की सिंघिया चौकी पुलिस को खबर दी।

पुलिस के पहुंचने पर खोला गया दरवाजा

चौकी प्रभारी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो उसे तोड़ा गया। कमरे में गुड़िया का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस की सूचना पर मृतका की मां फूलकली सरोज निवासी परास थाना सैनी रोते-बिलखते स्वजन के साथ मौके पर पहुंची। फूलकली ने दामाद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रामचंद्र को हिरासत में ले लिया है।

इंस्पेक्टर कोखराज चंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही आरोपित पति को हिरासत में लिया गया है।  मां की मौत होने पर बिलखे मासूम रामचंद्र सरोज की शादी करीब नौ साल पहले गुड़िया के साथ हुई थी।

दंपती के तीन बच्चे क्रमश: प्रियांशु आठ, बेटी शिवांसी छह व हिमांशु दो वर्ष हैं। मां की मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर हाल-बेहाल रहा। वह बेटी के शव के पास बैठी रो रही नानी फूलकली को देखकर बिलख रहे थे। बेबस नानी कभी बच्चों के सिर पर हाथ फेरती तो कभी मृत बेटी के शरीर से लिपट कर रो पड़ती।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या-काशी की तर्ज पर यूपी के इन 5 जिलों का किया जाएगा पर्यटन विकास, योगी सरकार ने जारी की धनराशि

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।