Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP News: सगाई से नाराज नाबालिग बेटी का मां-भाभी ने मंगेतर से करवाया दुष्कर्म! VIDEO वायरल

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 09:58 AM (IST)

    कौशांबी जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। सगाई से नाराज मां और भाभी ने नाबालिग बेटी का मंगेतर से ही दुष्कर्म करवा दिया। ...और पढ़ें

    मां-बहू की हरकत पर लोगों को यकीन नहीं आ रहा है।- जागरण
    मां-बहू की हरकत पर लोगों को यकीन नहीं आ रहा है।- जागरण

     जागरण संवाददाता, कौशांबी। उत्‍तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगाई से नाराज नाबालिग बेटी को उसकी मां और भाभी ने ऐसी सजा दी कि उसके लिए सारे रिश्ते बेमानी हो गए। मां ने बहू के साथ मिलकर मंगेतर से ही नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवा कर रिश्ते को कलंकित कर दिया।

    इतना ही नहीं इसका वीडियो भी बेटी के प्रेमी को उसके मोबाइल पर भेज दिया। इससे नाराज किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग निकली है। पुलिस तलाश कर रही है।

    बुधवार को वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि मां और भाभी ने मिलकर किशोरी का रिश्ता युवक से तय किया। मार्च में शादी की तारीख पक्की की।

    इसे भी पढ़ें-कांग्रेस की विरासत पर भाजपा-सपा में ठनी, लड़ाई में बसपा भी शामिल

    किशोरी रिश्ते से खुश नहीं थी। किशोरी सरायअकिल इलाके के एक युवक से प्यार करती है और बालिग होने पर उससे शादी करना चाहती थी। परिवार वाले इससे सहमत नहीं हैं। बेटी का उसकी मां से अक्सर झगड़ा होता है। इससे नाराज मां और भाभी ने किशोरी के मंगेतर को घर बुलाकर बेटी से दुष्कर्म कराया और उसका वीडियो बना लिया।

    किशोरी मंगेतर व स्वजन से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसकी आवाज चहारदीवारी के अंदर ही कैद होकर रह गई। हालांकि, मौका पाते ही किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। अब पुलिस पीड़िता के साथ आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    कौशांबी सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि जो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर है, वह बंद कमरे का है। लड़की अभी मिली नहीं है। उसे वह लड़का भगा ले गया है, जिससे वह प्रेम करती है। परिजनों से तहरीर लेकर पहले लड़की को भगाने का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें-31 अक्‍टूबर या एक नवबंर? कब मनाई जाएगी दीपावली, ज्योतिर्विदों ने दूर किया संशय

    उन्‍होंने कहा कि लड़की के मिलने के बाद अगर वह कहती है कि उसके साथ जबरन ऐसा कृत्य कराया गया है तो दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अगर वह कहती है कि उसकी स्वेच्छा से हुआ है तो जिन लोगों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर डाला है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।