विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: देखते ही देखते कुएं की आगोश में समा गया पक्का मकान, बाल-बाल बचे लोग; कपड़े-बर्तन समेत दब गया सारा सामान

Published: Wed, 21 Aug 2024 06:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक घर ...और पढ़ें

बारिश के कारण कुएं में समाया पक्का मकान
बारिश के कारण कुएं में समाया पक्का मकान

HighLights

  1. देखते ही देखते जमीदोस हुआ पक्का मकान
  2. मेहनत मजदूरी से परिवार का चलता था भरण-पोषण
  3. अब प्रशासन से मदद की गुहार

जागरण संवाददाता, करारी (कौशांबी)। कौशांबी सरसांवा ब्लाक में बुधवार को दोपहर में पक्का मकान गिर गया। मकान गिरने से बाल-बाल परिजन बच गए। परिजनों ने बताया कि हम सब परिवार के साथ घर के बाहर निकल गए।

मेरा मकान कुएं के बगल में था। कुएं की दीवार फटने लगी तभी परिवार सहित घर के बाहर निकल कर खड़े ही हुए थे तभी कुएं के मुंह में समा गया पक्का मकान।

मेहनत मजदूरी कर बच्चों का करता था भरण-पोषण

सरसंवा ब्लाक के चक गुरैनी गांव निवासी हीरालाल मौर्या का पक्का मकान जमीदोस हो गया। हीरालाल किसान एक है। वह अपने बच्चों का मेहनत मजदूरी कर पालन-पोषण करता था।

अचानक देखते ही देखते कुएं में समा गया घर

हीरालाल के घर के बगल में एक पुराना कुआं है। कई दिनों से उसकी नेह बैठ रही थी। उसी डर से जब वह सामान ही निकालने के लिए जब गया तो घर की दीवार फटती देख बाहर आ गया। अचानक देखते ही देखते बुधवार दोपहर को जमीदोस हो गया।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के नियमों में बदलाव, अब 15 हजार सैलरी और फ्रिज-बाइक वालों को भी मिलेगा योजना का लाभ

प्रशासन से मदद की गुहार

घर में रखे कीमती बर्तन, अनाज, कपड़े, चारपाई, रोजमर्रा की अन्य वस्तु दब गई है। जिससे अब बच्चों के भरण-पोषण के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- दो जवानों की हत्या से आरपीएफ में खलबली, रडार पर शराब माफिया; कई बार रेलवे पुलिस से हो चुका आमना-सामना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।