Weather Update: पारा गिरने से बढ़ी ठंड के चलते लोग घरों में दुबके, अगले माह से सताएगी शीतलहर
तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। आने वाले महीने में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। ठंड से ब ...और पढ़ें
-1764130976044_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
घरों में दुबके लोग
शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका
जागरण संवाददाता, कौशांबी। ठंड अब धीरे-धीरे गति पकड़ने लगी है। दिन में तीखी धूप होने से तापमान फिलहाल अधिक नीचे नहीं आया है, लेकिन न्यूनतम पारा गिरने से सुबह और रात में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। नौ बजे के बाद तो आउटर अथवा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी पड़ने लगता है।
इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। मौसम विज्ञानी अगले महीने से गलन बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। तब लोगों को गलन सताएगी। हल्की ठंड तो नवंबर के शुरू होते ही पड़ने लगी थी। हालांकि, अब ठंड गति पकड़ने लगी है।
सुबह-शाम हवाएं चलने से ठंड अधिक हो रही है। इससे लोग गर्म कपड़ों के साथ ही कैप पहनकर निकलने लगे हैं। कोहरा पड़ने से वाहनों की गति भी पर भी ब्रेक लग जाता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस था। जाहिर है कि दो दिन में दो डिग्री रात का पारा गिरा। मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि अभी 10-15 दिन तक ठंड ऐसे ही धीरे-धीरे बढ़ेगी। 15 दिसंबर के बाद शीतलहर जब चलना शुरू होगी तो लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी। इस बार ठंड भी अधिक पड़ने की संभावना जताई जा रही है।