Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आधी रात को विधवा महिला को साथ ले गए जान पहचान के युवक, अंधेरे रास्ते में रुककर अचानक रेतने लगे गला, फिर…

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 12:00 AM (IST)

    किराए के मकान में दो बच्चों के साथ रहने वाली विधवा का बुधवार की रात गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। घर से सात किमी दूर पडरौना के सहुआडीह के पास रा ...और पढ़ें

    पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
    पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

    HighLights

    1. रात लगभग नौ बजे दिया घटना को अंजाम
    2. महिला के घर अक्सर आता-जाता था युवक

    कुशीनगर, जागरण संवाददाता: नगर के बेलवा चुंगी मोहल्ले में किराए के मकान में दो बच्चों के साथ रहने वाली विधवा का बुधवार की रात गला रेतकर हत्या का प्रयास किया गया। घर से सात किमी दूर पडरौना के सहुआडीह के पास रात लगभग नौ बजे घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक जान पहचान के ही हैं। 

    पीड़िता के बहन के बीमार होने का बहाना बनाकर बाइक से साथ लेकर निकले थे। अंधेरे का लाभ उठाकर किसी तरह वहां से भागकर विधवा ने पुलिस को सूचना दे अपनी जान बचाई। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गुरुवार की दोपहर बाद जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। घटना का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।

    यह है पूरा मामला

    जानकारी के मुताबिक, जटहां के अकबरपुर के दिनेश उर्फ पप्पू कुशवाहा की चार वर्ष मृत्यु हो गई तो उनकी पत्नी सिंपू अपने दो बच्चों हिमांशु (6 वर्ष) अर्पित (4 वर्ष) के साथ पडरौना के बेलवा चुंगी में आकर रहने लगीं। सिलाई-कढ़ाई कर बच्चों की परवरिश करती हैं। 

    तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है

    रात को पडरौना के ही नौका टोला का सूरज गौतम व माघी मठिया का चंदन शर्मा ने मोबाइल से फोन कर बताया कि लक्ष्मीगंज में रिश्तेदारी रहने वाली तुम्हारी बहन गोल्डी की तबीयत खराब है। रामकोला के अस्पताल में भर्ती है। तुमको बुला रही है। 

    खबरें और भी

    अचानक काटने लगे गला

    पुलिस के अनुसार, बच्चों को कमरे पर ही छोड़कर सिंपू पडरौना के एक मॉल के सामने पहुंची तो दोनों उसको बाइक से लेकर निकले। सहुआडीह के पास सुनसान स्थान पर लघुशंका की बात कहकर रुके। इस बीच अचानक गले पर धार हथियार से गला रेतने लगे। अंधेरे का लाभ उठाकर किसी तरह विधवा भाग निकली और 112 पर फोन किया। 

    अभी सामने नहीं आई वजह

    पडरौना कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिला अस्पताल ले गई। रक्तस्राव अधिक देख चिकित्सकों ने टांका लगाया तो अन्य उपचार किया। एसएसआइ राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। जांच की जा रही है।

    सूरज से सिंपू का है पुराना परिचय

    पुलिस के अनुसार, सिंपू की सूरज गौतम से पुरानी जान पहचान है। वह उसके किराए के कमरे पर भी अक्सर आता-जाता रहता है। उसी विश्वास में उसने उसको घर से बुलाया था। दोनों के रिश्ते के पहलू को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें:- अय्याश पति को हो गया एचआईवी तो पत्नी पर लगाया लांछन फिर किया घिनौना काम, अब इस बात के लिए तड़पा रहा

    यह भी पढ़ें:- सौतन का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर किया अत्याचार, मारपीट कर कहा- घर में रखना हो कदम तो ले आओ दो लाख और कार