Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में मंदिर भूमि पर धोखाधड़ी: भाजपा नेता समेत चार पर मुकदमा, मृत पुजारी के नाम पर फर्जी बैनामा

    Updated: Tue, 09 Jun 2026 08:49 PM (GMT+05:30)

    पडरौना में वन शक्ति देवी मंदिर की भूमि के फर्जी बैनामे का मामला सामने आया है। भाजपा नेता एनपी कुशवाहा सहित चार लोगों पर मृत पुजारी के फर्जी आधार कार्ड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वन शक्ति देवी मंदिर की भूमि का फर्जी बैनामा।

    2. भाजपा नेता एनपी कुशवाहा समेत चार पर मुकदमा।

    3. मृत पुजारी के फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर रजिस्ट्री।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। पडरौना नगर के अंबे चौक के समीप स्थित वन शक्ति देवी मंदिर की भूमि का फर्जी ढंग से बैनामा कराने के आरोप में भाजपा नेता नथुनी प्रसाद उर्फ एनपी कुशवाहा समेत चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। थाना पडरौना कोतवाली पुलिस ने फर्जीवाड़े के इस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

    नगर के जटहा रोड निवासी लालबाबू गुप्ता ने तहरीर देकर बताया है कि ग्राम जंगल बेलवा स्थित गाटा संख्या-1195 रकबा आठ डिसमिल नाजिर पुत्र नेपाल के नाम से दर्ज है।

    इस भूमि पर वन शक्ति देवी मंदिर है और नाजिर ही पुजारी थे। लगभग 50 वर्ष पूर्व उनकी मृत्यु हो गई। उनका कोई वारिस नहीं है। जीर्ण-शीर्ण हो चुके मंदिर का गांव के लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य चल रहा है।

    इस बीच नाजिर का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर आरोपित एनपी कुशवाहा निवासी कन्नौजिया वार्ड पूर्वी लाजपतनगर पडरौना ने 27 जुलाई 2024 को गवाहों की मदद से फर्जी तरीके से मंदिर की भूमि को बैनामा करा लिया।

    प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपित भाजपा नेता तथा गवाह पारसनाथ कुशवाहा निवासी जंगल सुखपुरा व राजेंद्र निवासी जंगल वनवीरपुर थाना काेतवाली पडरौना, अज्ञात विक्रेता के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    मर चुके व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ली गई रजिस्ट्री

    तहरीर के अनुसार पुजारी नाजिर की मृत्यु करीब 50 वर्ष पूर्व हो चुकी है। मरे हुए व्यक्ति के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर मंदिर की भूमि का बैनामा कराया गया है।

    खबरें और भी

    बैनामे के दस्तावेज में जिस विक्रेता की फोटो लगी है, उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। इससे फर्जीवाड़े के खेल को आसानी से समझा जा सकता है।