'पहले जंगल पार्टी का आतंक था', कुशीनगर में सीएम योगी बोले- माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

कुशीनगर पहुंचे सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को तमकुहीराज स्थित एनएचएआई के पार्किंग ग्राउंड में 424 करोड़ से अधिक लागत की 278 परियोजनाओं परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इसके बाद सीएम योगी जनपद गोरखपुर में ₹20.35 करोड़ की लागत से चिलुआताल के पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में माफिया बेरोजगारी और मच्छर बीमारी फैलाते थे। इन दोनों को प्रदेश से खत्म किया।
कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जंगल पार्टी का आतंक था। ना सड़क थी, ना नौकरी थी। किसान और युवा सब लोग परेशान थे। पहले यूपी में माफिया का बोलबाला था। लेकिन अब जंगलराज खत्म हुआ।
जनपद कुशीनगर के विकास को नई गति प्रदान करने हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में... https://t.co/ZOIjIQOrRY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 2, 2026