Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

     कुशीनगर में रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान जुटेंगे देश के 900 युवा विज्ञानी, अक्तूबर में होगा कार्यक्रम

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:07 PM (GMT+05:30)

    अक्टूबर में होने वाली रॉकेट लॉन्चिंग प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें देश भर से 900 युवा वैज्ञानिक शामिल होंगे, जो 28 अक्टूबर से 4 नवंबर ...और पढ़ें

    रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान जुटेंगे देश के 900 युवा विज्ञानी।

    रॉकेट लॉन्चिंग के दौरान जुटेंगे देश के 900 युवा विज्ञानी।

    HighLights

    1. अक्टूबर रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं।

    2. देश भर से 900 युवा वैज्ञानिक लेंगे प्रतियोगिता में भाग।

    3. प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होगी।

    संवाद सूत्र, तरयासुजान। अक्टूबर में होने वाले रॉकेट लॉन्चिंग की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। इसको लेकर सोमवार की शाम को देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने एपी बांध के पिपराघाट स्थित लॉन्चिंग स्थल का सीडीओ संग निरीक्षण किया। यहां देश भर से युवा विज्ञानी जुटेंगे और एक बार फिर से नारायणी नवाचार व युवा खोजी प्रतिभा की साक्षी बनेगी।

    28 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए सांसद त्रिपाठी ने बताया कि, रैकेट लॉन्चिंग प्रतियोगिता में देश भर के 900 युवा वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे। जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है।

    लॉन्चिंग पैड से लॉन्चिंग स्थल और कार्यक्रम में प्रतिभाग लेने वाले युवा वैज्ञानिकों के ठहरने आदि से संबंधित सभी तैयारियों पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र के युवकों के लिए यह आकर्षण का केंद्र होगा।

    इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, धीरज त्रिपाठी, केशव पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, सुनील पांडेय ,रामनरेश मिश्र, प्रधान राम निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    खबरें और भी