विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Published: Thu, 27 Aug 2026 06:46 PM (IST)

गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद रहेंगी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण।

  2. 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें रद रहेंगी।

  3. रेल संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण भी एक प्रमुख कारण।

जागरण संवाददाता, कुशीनगर। वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला (7.64 किमी) स्टेशन के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग से संबंधित प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य कराए जाने हैं। साथ ही तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस कारण से इस रूट की कुछ गाड़ियों का संचालन निरस्त रहेगा।

1. (पेसेंजर ट्रेनें)

  • ट्रेन संख्या 55095 (नरकटियागंज - गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 31 अगस्त से 3 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55036 (गोरखपुर कैंट - सीवान सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 31 अगस्त से 4 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55037 / 55038 (सीवान - थावे - सीवान सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 31 अगस्त से 4 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55035 (सीवान - गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 31 अगस्त से 4 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55055 (छपरा - नकहा जंगल सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 1 सितंबर से 3 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55056 (गोरखपुर - छपरा सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 1 सितंबर से 3 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55097 (नरकटियागंज - गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 1 सितंबर से 4 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 55098 (गोरखपुर कैंट - नरकटियागंज सवारी गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 31 अगस्त से 3 सितंबर

2. DEMU ट्रेन

  • ट्रेन संख्या 65115 / 65116 (भटनी - अयोध्या धाम जंक्शन - भटनी डेमू)

    • निरस्त तिथि: 3 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 75103 (छपरा - थावे डेमू गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 3 सितंबर
  • ट्रेन संख्या 75105 (थावे - नकहा जंगल डेमू गाड़ी)

    • निरस्त तिथि: 3 सितंबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।