Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुशीनगर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू समेत 3 लोगों की मौत

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 05:36 PM (IST)

    कुशीनगर में हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

    घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

    HighLights

    1. कुशीनगर में तेज रफ्तार कार-बाइक टक्कर में तीन की मौत।

    2. महिला, सास और देवर गोरखपुर इलाज के लिए जा रहे थे।

    3. हादसे के बाद कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। उपचार कराने जा रही बाइक सवार महिला को सास व बाइक चला रहे देवर को सोनबरसा गांव के समीप हाटा पिपराइच मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने इतनी तेज टक्कर मार दी, तीनों हवा में उछल गए।

    सड़क पर गिरते ही मौके पर दम तोड़ दिए। शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे हुई घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर आसपास के लोग जुटे तो स्वजन भी पहुंच गए। कार के नंबर के आधार पर पुलिस कार चालक के बारे में पता कर रही है।

    कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

    बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय शालू के पेट में पथरी थी। एक पखवाड़ा पूर्व गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। चिकित्सक द्वारा दोबारा सामान्य जांच के लिए रूटीन के तहत लिए बुलाया गया था। वह अपने 25 वर्षीय देवर विवेक की बाइक से 55 वर्षीय सास माधुरी के साथ गोरखपुर अस्पताल जाने के लिए घर से निकली थीं।

    अभी तीनों सोनबरसा गांव के समीप ही पहुंचे थे कि, हाटा-पिपराइच मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, कार का अगला हिस्सा तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    तीनों बाइक सवार काफी ऊंचाई तक हवा में जा उड़े और नीचे सड़क पर गिरते ही दम तोड़ दिए। तेज धमाके की आवाज सुन कर जब तक अगल-बगल के लोग पहुंचते कार चालक मौके से फरार हो चुका था। थाना प्रभारी प्रविंदर राय ने बताया कि, विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कार के नंबर के आधार पर चालक के बारे में पता किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुशीनगर में आंधी-वर्षा के दौरान पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, डेढ़ सौ गांवों में छाया अंधेरा