Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में धुत युवक ने मां को पीटा, मारपीट करने के बाद खाया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 10:07 PM (GMT+05:30)

    कुशीनगर के मठिया उर्फ अकटहा गांव में नशे में धुत एक युवक ने मां से मारपीट के बाद कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 29 वर्षीय जयद्रथ आए दिन नशे मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नशे में धुत युवक ने मां से मारपीट की।

    2. झगड़े के बाद कीटनाशक खाकर गंवाई जान।

    3. पत्नी पहले ही मायके चली गई थी।

    जागरण संवाददाता, कुशीनगर। नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने मां से मारपीट की। इसके बाद घर में रखे कीटनाशक को खा लिया। उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना गुरुवार की दोपहर कप्तानगंज थाने के गांव मठिया उर्फ अकटहा में हुई। एक दिन पूर्व उसने पत्नी से भी मारपीट की थी, जिसके बाद वह मायके चली गई। पति की मृत्यु की सूचना के बाद भी ससुराल वापस नहीं लौटी।

    बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय जयद्रथ नशे का आदि था। आए दिन नशे में घर में माता-पिता, पत्नी से मारपीट करता था। घटना के दिन भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर मां से मारपीट की। इसके बाद फसल में छिड़काव के लिए घर में रखे कीटनाशक को खा लिया। कुछ देर बाद वह अचेतावस्था में जमीन पर गिर पड़ा।

    आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाैली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना कप्तानगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने स्वजन से पूछताछ की, युवक का पोस्टमार्टम कराने से भी स्वजन मना कर दिए। बुधवार को उसने पत्नी को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था।

    नाराज होकर वह मायके चली गई, मरने की सूचना मिलने पर भी वापस नहीं आयी। थानाध्यक्ष कप्तानगंज दीपक सिंह ने बताया कि, स्वजन के अनुसार उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया था, जिससे उसकी मृत्यु हुई है। विधिक कार्रवाई से भी उनके द्वारा मना कर दिया गया।

    खबरें और भी