कुशीनगर नगर में चली प्रशासन की तबादला एक्सप्रेस, 70 उपनिरीक्षक समेत 170 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
कुशीनगर में एसपी केशव कुमार ने पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा तबादला किया है। इसमें 70 उपनिरीक्षकों सहित कुल 170 पुलिसकर्मियों के का ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसपी केशव कुमार ने जारी की तबादला सूची।
70 उपनिरीक्षकों सहित 170 पुलिसकर्मी बदले गए।
कानून-व्यवस्था सुधारने, अपराध नियंत्रण का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से एसपी केशव कुमार ने बड़े स्तर पर तबादला सूची जारी की है। इसके तहत 70 उपनिरीक्षकों समेत कुल 170 पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों का भी अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किया गया है।
इसमें दो वर्ष व तीन वर्ष पूर्ण करने वाले पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा पुलिसिंग को जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
उन्होंने सभी स्थानांतरित कर्मियों को समय से कार्यभार ग्रहण करने तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस विभाग में इस व्यापक फेरबदल को बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- कुशीनगर में मालिक ने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर किया 'ग्रैंड सेलिब्रेशन', 700 मेहमानों को दी दावत
इससे थानों की कार्यप्रणाली में सुधार, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।