कुशीनगर में विकास की लहर: फाजिलनगर और हाटा विधानसभाओं को मिली करोड़ों की सड़क परियोजनाएं
कुशीनगर में 10.56 करोड़ रुपये की लागत से कुल 11.9 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। इन परियोजनाओं से स्थानीय ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
कुशीनगर में 10.56 करोड़ से 11.9 किमी सड़कें बनेंगी।
फाजिलनगर और हाटा विधानसभाओं को मिली करोड़ों की सड़क परियोजनाएं।
विधायकों के प्रयासों से स्थानीय लोगों में खुशी और विकास।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। कुशीनगर में फाजिलनगर और हाटा विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा और मोहन वर्मा के प्रयासों से कई संपर्क मार्गों का निर्माण होगा, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी है।
विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा के प्रस्ताव पर बरवाराजापाकड़ की सड़क सहित फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए 360.67 लाख रुपये की धनराशि की प्रथम किस्त अवमुक्त भी हो गई है।
नए कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति की सूची में फाजिलनगर विधानसभा में बरवाराजापाकड़ की कसया सपहा मार्ग से बेलही माइनर होते मठिया गांव में एक किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृत 131.34 लाख के सापेक्ष 44.87 लाख रुपये अवमुक्त, अमरवा खुर्द दुर्गा मंदिर से गगलवा छठ स्थान तक 1.2 किमी लंबे मार्ग के लिए स्वीकृत 154.80 लाख के सापेक्ष 52.89 लाख रुपये अवमुक्त, जोकवा बंजरिया मार्ग से पांडेय पट्टी तक 1.70 किमी लंबे संपर्क मार्ग के लिए स्वीकृत 178.51 लाख के सापेक्ष 66.99 लाख अवमुक्त व दुदही बतरौली पिच से खलवा पट्टी तक 3.5 किमी लंबे संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए स्वीकृत 303.43 लाख के सापेक्ष 98.95 लाख रुपये अवमुक्त हुआ है।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (सीएमजीएसवाई) के तहत बरवाराजापाकड़ गांव में सपहा-तमकुही मार्ग से जमुआन मनीपार तक संपर्क मार्ग के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मार्ग की कुल लंबाई 3.5 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर 277.05 लाख रुपये तथा अनुरक्षण पर 20.31 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रशासक पुष्पा देवी, प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, सिकंदर शर्मा, राजू जायसवाल, मनोज पटेल, संजय सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई है।
4.44 करोड़ से चार किमी संपर्क मार्गों का होगा निर्माण
हाटा: हाटा विधायक मोहन वर्मा के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न संपर्क मार्गों के नए निर्माण की स्वीकृति मिली है। कुल चार किलोमीटर लंबाई वाले इन संपर्क मार्गों के निर्माण पर करीब 4.44 करोड रुपये खर्च होंगे। स्वीकृत कार्यों में पिपरा तिवारी से बालेसर चौराहा मार्ग तक संपर्क मार्ग का नए निर्माण शामिल है।
इस मार्ग की लंबाई 1.50 किलोमीटर होगी, जिस पर एक करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आएगी। इसी प्रकार पड़री गौरा भट् टोला सिवान से देवरिया बार्डर तक संपर्क मार्ग का निर्माण होगा। इसकी लंबाई एक किलोमीटर है और निर्माण पर एक करोड़ 12 लाख 13 हजार रुपये खर्च होंगे।
इसके अलावा अहिरौली संपर्क मार्ग से रामपुर माफी टोला होते हुए पगरा तक संपर्क मार्ग का भी नवनिर्माण कराया जाएगा। इस मार्ग की लंबाई 1.50 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर एक करोड़ 65 लाख 89 हजार रुपये की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से हाटा विधानसभा में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
