विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में देवपालिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, बोले- रहस्यमय मृत्यु की हो जांच

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:13 PM (IST)

जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन प्रबंधक देवपालिक गुप्ता का अंतिम संस्कार गुरुवार को गोड़रिया में किया गया। संस्थापक प्रशांत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. देवपालिक गुप्ता का अंतिम संस्कार गोड़रिया में हुआ।

  2. प्रशांत किशोर ने श्रद्धांजलि दी, जांच की मांग की।

  3. रेलवे ट्रैक पर रहस्यमय ढंग से मिला था शव।

संवाद सूत्र, गोड़रिया, (कुशीनगर)। गोड़रिया के जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन प्रबंधक देवपालिक गुप्ता का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव के मलाही घाट पर किया गया। इस दौरान पार्टी के शामिल होकर संस्थापक प्रशांत किशोर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में सदर विधायक मनीष जायसवाल, समाजवादी पार्टी के नेता संतोष तिवारी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, हिमांशु मिश्रा, अजय यादव, नवीन ओझा, पंकज पांडेय, दीपक जायसवाल, सुनील गोंड आदि ने शोक संवेदन व्यक्त की।

विशुनपुरा थाने के गोड़रिया बाजार के बाबूलाल गुप्ता के पुत्र देवपालिक गुप्ता आइआइएमसी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। वह जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की टीम से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि देवपालिक गुप्ता अपने सहयोगी दोस्त के साथ किसी कार्यवश रांची गए हुए थे और जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची से पटना आ रहे थे कि रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे।

जिनका शव जरवाडीह गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बरामद हुई। स्वजन आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को घर लेकर आए। देवपालिक के दो भाई पत्रकार तारकेश्वर गुप्ता, व्यवसायी जगजीतन उर्फ छोटे गुप्ता हैं।

मृत्यु के कारणों की होगी जांच: प्रशांत किशोर
जनसुराज पार्टी के कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की रेलवे ट्रैक के किनारे मृत्यु अवस्था में पाए जाने की जांच के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा गया है। यह बातें जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गोड़रिया बाजार से पटना के लिए रवाना होने से पूर्व पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि मेरे तरफ से भेजे गये पत्र के जवाब में पत्र प्राप्त होने की सूचना मिली है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में दो तेंदुओं के विचरण से दहशत, एक पेड़ पर व दूसरा दिखा नीचे

कहा कि पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया शताब्दी एक्सप्रेस से गिरने से देवपालिक की मृत्यु हुई है, लेकिन स्वजन अनुरोध को संज्ञान लेकर संदिग्धावस्था में हुई मृत्यु की जांच के लिए झारखंड सरकार से मांग की गई है। अन्य स्रोतों से भी मृत्यु के कारणों की जांच कराई जाएगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने एक कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता खो दिया।

यह भी पढ़ें- जनसुराज के कम्यूनिकेशन मैनेजर को ट्रेन से धक्का देकर मारा, देवपालिक के दोस्त हिरासत में; भाई का सनसनीखेज आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।