विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, यूपी पुलिस के सिपाही को कुचलने का आरोपित है ट्रक चालक

Published: Mon, 31 Aug 2026 11:41 AM (IST)

सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को कुचलने के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी ट्रक चालक आंशू यादव को पुलिस मुठभेड़ ...और पढ़ें

मुठभेड़ में गिरफ्तार ट्रक चालक को पकड़ने वाली टीम।

मुठभेड़ में गिरफ्तार ट्रक चालक को पकड़ने वाली टीम।

HighLights

  1. 50 हजार के इनामी ट्रक चालक को मुठभेड़ में गोली लगी।

  2. आरोपी ने एसआई की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया।

  3. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल।

संवाद सूत्र, तरयासुजान (कुशीनगर)। बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित ट्रक चालक आंशू कुमार यादव को रविवार की देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई। गिरफ्तारी के बाद पेट में दर्द की शिकायत पर पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर उसने एसआई की पिस्टल छीन ली और भाग निकला।

पुलिस ने झड़वा रेलवे अंडरपास के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

50 हजार का इनामी था मुख्य आरोपित

20 अगस्त की रात बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी को ट्रक से कुचलने के मामले में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य अभियुक्त ट्रक चालक आंशू कुमार यादव निवासी बिंदवालिया, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उपचार के लिए ले जाते समय एसआई की पिस्टल छीनकर भाग रहा था

तिनफेड़िया चौकी पुलिस ने 30 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित ने पेट में तेज दर्द होने की बात कही। एसआइ रविकांत सिंह और सिपाही रुपेश यादव उसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जा रहे थे। रास्ते में आरोपित ने लघुशंका करने का बहाना बनाया और एसआई रविकांत सिंह की पिस्टल निकालकर कॉक कर लिया। इसके बाद वह भाग निकला। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरिजेश उपाध्याय और स्वाट टीम सक्रिय हो गई। झड़वा रेलवे अंडरपास के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- कृष्णा रिसोर्ट में देह व्यापार का खुलासा: अलीगढ़ पुलिस ने छापा मारकर पांच युवतियों सहित 9 किए गिरफ्तार

घेर लिए जाने पर पुलिस टीम पर झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ स्थल से एक सरकारी पिस्टल, आठ जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा और सीओ तमकुहीराज जयंत यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर: मर्डर से पहले शामली के होटल में ठहरे थे, गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा