विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: जर्जर मकान तोड़ते समय हुआ ऐसा हादसा, एक साथ दो भाइयों की हुई मौत, पिता की हालत गंभीर

Published: Mon, 08 Apr 2024 02:44 PM (GMT+05:30)

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शंकर मौर्य जर्जर हो ...और पढ़ें

जर्जर मकान तोड़ते समय हुआ हादसा। बाएं से प्रभु और शंभू ।
जर्जर मकान तोड़ते समय हुआ हादसा। बाएं से प्रभु और शंभू ।

जागरण संवाददाता, लक्ष्मीगंज (कुशीनगर)। रामकोला के हरपुर माफी के टोला कुंवर छपरा में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे जर्जर मकान तोड़ते समय अचानक छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग पिता व दो पुत्र घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचीं घर की महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं तो आसपास के लोगाें को हादसे की जानकारी हुई।

लोगों ने काफी मशक्कत कर मलबे में दबे पिता-पुत्र को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों भाईयों की मृत्यु हो गई। पिता जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने मामले की जानकारी ली और परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें- महादेव के शहर में महिलाओं के ठहरने के लिए होगी स्वतंत्र धर्मशाला

बताया जा रहा कि शंकर मौर्य (68)जर्जर हो चुके पैतृक मकान के बगल में नई मकान बनवाकर रहते हैं। घटना के समय अपने दोनों पुत्र शंभू (44) और प्रभु (38) के साथ वे जर्जर मकान तोड़ रहे थे। इस बीच अचानक छत भरभराकर गिर गई और तीनों मलबे में दब गए।

इसे भी पढ़ें-बड़ी नकदी है पास तो हिसाब जरूर रखें अपने साथ, नहीं तो जब्‍त हो जाएगी पूरी रकम

तेज आवाज होने पर घर की महिलाएं भाग कर बाहर आईं तो जर्जर मकान को गिरा देख अवाक रह गईं। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों ने मलबे में दबे पिता-पुत्र को बाहर निकाला। एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी रामकोला ले जाया गया।

परीक्षण के पश्चात शंभू को डाक्टरों ने मृत बताया। पांच घंटे बाद प्रभु ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। शंकर जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।