विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुशीनगर में नेनुआ तोड़ते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, घर वालों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

कटेया के भागीपट्टी गांव में नेनुआ तोड़ते समय एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. नेनुआ तोड़ते समय युवक को लगा करंट।

  2. हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत।

  3. बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, हंगामा।

संवाद सूत्र, समउर बाजार। कस्बा से सटे बिहार राज्य के कटेया के भागीपट्टी गांव के भगवानपुर टोले में शनिवार शाम नेनुआ तोड़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मृत्यु हो गई। पेड़ से होकर गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना के बाद स्वजन ने बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा किया।

दीनदयाल यादव घर से करीब सौ कदम की दूरी पर स्थित पेड़ पर चढ़कर नेनुआ (घेवड़ा) तोड़ रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मृत्यु के बाद शव लेकर घर पहुंचे स्वजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कटेया थाने को घटना से अवगत कराया। रात करीब नौ बजे कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में बेकाबू हुई थार, ई-रिक्शा को रौंदा, 6 घायल; 4 की हालत नाजुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।