विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में भोजपुरी फिल्म 'दबंग लुटेरे' की शूटिंग पूरी, रजा मुराद इस दमदार किरदार में आएंगे नजर

Published: Tue, 07 Oct 2025 01:43 PM (IST)

भोजपुरी फिल्म दबंग लुटेरे की शूटिंग लखीमपुर खीरी सहित कई खूबसूरत स्थानों पर पूरी हो चुकी है। फिल्म में राज ...और पढ़ें

लखीमपुर में हुई भोजपुरी फिल्म दबंग लुटेरे की शूटिंग।
लखीमपुर में हुई भोजपुरी फिल्म दबंग लुटेरे की शूटिंग।

HighLights

  1. लखीमपुर में दबंग लुटेरे की शूटिंग पूरी |
  2. राज चक्रवर्ती निभाएंगे हीरो के भाई का रोल |
  3. रजा मुराद मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखेंगे |

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। उस्मानी फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म दबंग लुटेरे की शूटिंग लखीमपुर सहित नैनीताल, मसूरी, देहरादून और मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर पूरी की गई है। फिल्म रोमांच, एक्शन और मनोरंजन का शानदार मिश्रण पेश करेगी।

शहर से सटी ग्रामसभा भनसरिया के मजरा विष्णुपुर निवासी राज चक्रवर्ती, जो अब तक 100 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभा चुके हैं, इस फिल्म में हीरो के बड़े भाई शंकर की भूमिका में दिखाई देंगे। कहानी में वे मूर्ति चोरों के गिरोह से टकराते हैं और अष्टधातु की मूर्ति को लेकर संघर्ष के बीच उनकी हत्या हो जाती है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में मुंबई के अभिनेता अली खान एसपी की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं खीरी जिले से जुड़े कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। इनमें अयाज खान, रवींद्र यादव, अराफात उस्मानी, रामनरेश, शाबान अंसारी, ज्ञानेन्द्र वर्मा, उमर खान, रईस अहमद उस्मानी, शिवानी, प्रिया, राजा हसन, परी सिंह, शान अवस्थी और अन्य स्थानीय कलाकार शामिल हैं। इनके अभिनय से फिल्म में क्षेत्रीय जुड़ाव और प्रामाणिकता का रंग और गहरा होगा।

फिल्म का निर्माण अराफात अली उस्मानी और रवि यादव ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी शोएब अहमद (बबलू) और विशाल सिंह ने साझा की है। कोरियोग्राफी और वीडियोग्राफी सोनू चंद ने संभाली है और फाइट मास्टर के रूप में राज चक्रवर्ती ने दमखम दिखाया है।

विशेष आकर्षण के रूप में बालीवुड के मशहूर विलेन रजा मुराद भी इस फिल्म में मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इससे पहले अराफात उस्मानी की फिल्म बबलू की दुल्हनिया रिलीज हो चुकी है। निर्माता-निर्देशक को उम्मीद है कि दबंग लुटेरे भोजपुरी दर्शकों को एक्शन और रोमांच से भरपूर नया सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।