विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखीमपुर में 8वीं की छात्रा अशरा बनी एक दिन की कोतवाल, अधिकारियों के साथ सुनी फरियादियों की शिकायतें

Published: Sat, 27 Sep 2025 06:34 PM (IST)

मिशन शक्ति फेज पांच के तहत लखीमपुर में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 95 छात्राओं ने कोतवाली का दौरा किया। एसडीएम ...और पढ़ें

कक्षा आठ की अशरा ने संभाली कोतवाल की जिम्मेदारी।
कक्षा आठ की अशरा ने संभाली कोतवाल की जिम्मेदारी।

HighLights

  1. 95 छात्राओं ने लखीमपुर कोतवाली का किया दौरा |
  2. अशरा को बनाया गया एक दिन का कोतवाल |
  3. छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी दी गई |

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत शनिवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय से 95 छात्राओं का एक दल कोतवाली पहुंचा। थाना समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम शशिकांत मणि, सीओ शमशेर बहादुर सिंह और कोतवाल शिवाजी दुबे ने छात्राओं को कोतवाली परिसर, कार्यालय, रिकार्डरूम और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण कराकर पुलिस की कार्य प्रणाली समझाई।

इस दौरान अधिकारियों ने कक्षा आठ की छात्रा अशरा को एक दिन के लिए कोतवाली प्रभारी बनाया। मुख्य महिला आरक्षी माधुरी ने पुलिस के काम करने के तरीके बताए और यह भी समझाया कि कैसे वह खुद पुलिस में शामिल होकर देश सेवा कर सकती हैं।

एसडीएम व सीओ ने महिला अधिकार व योजनाओं और आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी दी। ग्राम खगियापुर की निवासी और धौरहरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा अशरा को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाया गया और उसने समाधान दिवस में अधिकारियों के साथ शिकायतों की सुनवाई करने का तरीका सीखा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।