विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी का ये जिला ई-खसरा पड़ताल में टॉप 39 में पहुंचा, DM की सख्त मॉनिटरिंग से मिली बड़ी उपलब्धि

Published: Tue, 30 Sep 2025 03:02 PM (IST)

लखीमपुर खीरी जिले ने ई-खसरा पड़ताल में उल्लेखनीय प्रगति की है। जिलाधिकारी की निगरानी में तेज़ी से काम करते हुए ...और पढ़ें

ई-खसरा पड़ताल में जिले ने लगाई लंबी छलांग, अब 39वें स्थान पर।
ई-खसरा पड़ताल में जिले ने लगाई लंबी छलांग, अब 39वें स्थान पर।

HighLights

  1. ई-खसरा पड़ताल में लखीमपुर खीरी की प्रगति |
  2. जिले ने रैंकिंग में 27 पायदान की छलांग लगाई |
  3. 5 अक्टूबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य |

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। ई-खसरा पड़ताल कार्य में जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले को कुल 10,70,356 गाटों का सर्वे करना था। बीते चार दिनों में 2,05,511 गाटों का सर्वे पूरा करते हुए अब तक 5,04,849 गाटों की पड़ताल की जा चुकी है। चार दिन पहले तक जिला 66वें स्थान पर था, लेकिन तेज रफ्तार से प्रगति करते हुए अब 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

यह उपलब्धि जिलाधिकारी की सख्त मॉनिटरिंग और सतत समीक्षा का परिणाम है। प्रतिदिन शाम पांच बजे जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और उप कृषि निदेशक के साथ वीडियो कांफ्रेंस की जा रही है। इसी का असर रहा कि जिले ने चार दिनों में 27 पायदान की छलांग लगाई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पांच अक्टूबर तक शत-प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा होना चाहिए। इस अभियान में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम और निजी सर्वेयर को लगाया गया है। प्रशासनिक प्रयासों और टीम वर्क के चलते अब जिला प्रदेश की शीर्ष श्रेणी में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।