विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल से भागे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने पकड़कर फिर नेपाल को सौंपा, सीमा पर बढ़ी चौकसी

Published: Sun, 14 Sep 2025 05:26 PM (IST)

नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान जेल से भागे दो भारतीय कैदियों को लखीमपुर खीरी की हजारा पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

नेपाल जेल से भागे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने पकड़ कर नेपाल को सौंपा।
नेपाल जेल से भागे दो भारतीय नागरिकों को पुलिस ने पकड़ कर नेपाल को सौंपा।

HighLights

  1. नेपाल जेल से भागे दो कैदी गिरफ्तार |
  2. हजारा पुलिस ने नेपाल पुलिस को सौंपा |
  3. पीलीभीत से दोनों कैदी गिरफ्तार |

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। नेपाल में हुए उग्र आंदोलन के दौरान नेपाल जेल से भागे दो कैदियों को हजारा पुलिस ने पकड़कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। नेपाल में जेन जी आंदोलन के दौरान नेपाल जेल में निरुद्ध भारतीय कैदी भागकर घर आ गए थे।

जिन्हे उनके घर से पकड़कर पीलीभीत पुलिस ने नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि पीलीभीत जनपद के थाना हजारा क्षेत्र के बमनपुर भागीरथ टिल्ला नंबर चार निवासी हरिराम मौर्य काफी समय से नेपाल के महेन्द्र जेल में सजा काट रहा था। उसकी सजा भी पूरी होने वाली थी।

पीलीभीत के पूर्व जिला पंचायत गुरिया सिंह के पड़ोसी प्रेम सिंह का लड़का भी महेंद्र जेल में निरुद्ध था। दोनों भागकर 10 सितंबर को अपने घर आ गए थे। थाना हजारा पुलिस द्वारा दोनों को 11 सितंबर को उनके घर से पकड़कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।