विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में 4.40 लाख यूनिटों के Ration Card निरस्त होंगे, इस एक लापरवाही से नहीं मिलेगा राशन

Published: Fri, 22 Aug 2025 07:26 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में 4.40 लाख राशन कार्ड यूनिटों पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि उन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया है। खाद्य ...और पढ़ें

ई-केवाईसी नहीं कराया तो निरस्त होंगे 4.40 लाख यूनिटों के राशनकार्ड।
ई-केवाईसी नहीं कराया तो निरस्त होंगे 4.40 लाख यूनिटों के राशनकार्ड।

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। जिले के 4.40 लाख यूनिटों के राशनकार्डों पर खतरा मंडराने लगा है। विभाग ने ई-केवाईसी न कराने वालों को अंतिम चेतावनी देते हुए 31 अगस्त तक मौका दिया है। इसके बाद लापरवाही करने वालों के राशनकार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे।

जिले में आठ लाख राशनकार्ड हैं, जिसके तहत करीब 31 लाख यूनिट जुड़ी हैं। प्रति यूनिट पांच किलो राशन में तीन किलो चावल व दो किलो गेहूं दिया जाता है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यूनिटों का ई-केवाईसी प्रक्रिया आठ माह पहले शुरू हो गई थी। अब तक साढ़े 26 लाख यूनिटों का ई-केवाईसी हो चुका है।

करीब 4.40 लाख यूनिटों का ई-केवाईसी नहीं कराया। कोटेदारों को भी ई-केवाईसी शतप्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं, फिर भी आंकड़ा नहीं बढ़ पा रह है।

डीएसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए रिमांडर भी कराया जा चुका है, लेकिन लोग नहीं करा है। अब 31 अगस्त के बाद बिना ई-केवाईसी वाली यूनिटों को निरस्त कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।