Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ration Card न बनने से जीवन दूभर, यूपी की महिलाओं का फूटा गुस्सा; जिलाधिकारी से लगाई गुहार

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 01:38 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में कई महिलाएं राशन कार्ड के लिए महीनों से भटक रही हैं। गरीबी रेखा के नीचे होने के बावजूद उन्हें राशन कार्ड नहीं मिल ...और पढ़ें

    छह माह से भटक रहीं मोहम्मदी की महिलाएं, नहीं बन रहे नए राशन कार्ड।
    छह माह से भटक रहीं मोहम्मदी की महिलाएं, नहीं बन रहे नए राशन कार्ड।

    HighLights

    1. महिलाएं राशन कार्ड के लिए संघर्ष कर रहीं हैं |
    2. सरकारी योजनाओं से वंचित रहने की मजबूरी |
    3. तहसील पर धरने की चेतावनी महिलाओं की |

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। मोहम्मदी क्षेत्र की कई महिलाएं पिछले छह माह से नए राशन कार्ड के लिए तहसील और विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। गरीबी रेखा से जुड़ी ये महिलाएं पात्र होने के बावजूद राशन कार्ड न मिलने से परेशान हैं।

    खुशबू पत्नी विशाल, दिव्यांशी देवी पत्नी रामणी, अनामिका देवी पत्नी अंकुल अवस्थी, सुमन देवी पत्नी मोनू, सुनीता देवी पत्नी सुभाष, सीमा देवी पत्नी अवधेश कुमार और गंगा देवी पत्नी नरेश का कहना है कि वे बार-बार अधिकारियों के पास गुहार लगा चुकी हैं। आवेदन करने के बावजूद न तो उनका नाम पोर्टल पर जुड़ा और न ही उन्हें नए कार्ड जारी किए गए।

    इन महिलाओं का कहना है कि बिना राशन कार्ड उनके परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। महंगाई के दौर में मुफ्त व सस्ते अनाज से वंचित रहना बड़ी मजबूरी बन चुका है। उनका कहना है कि हर बार विभागीय कर्मचारी या तो कागज अधूरे बताकर लौटा देते हैं या अगले महीने आने की सलाह दे देते हैं।

    स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को तत्काल नए राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से तहसील मुख्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगी।

    खबरें और भी