Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तेंदुए की दहशत से बाहर नहीं निकल रहे मजदूर, पालतू जानवरों को बना रहे निशाना

    Updated: Mon, 29 Sep 2025 02:25 PM (IST)

    लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा पिंजड़ा लगाने के बावजूद तेंदुआ पकड़ में ...और पढ़ें

    तेदुआ के खौफ से बाहर नहीं निकल रहे ग्रामीण।
    तेदुआ के खौफ से बाहर नहीं निकल रहे ग्रामीण।

    HighLights

    1. फरधान में तेंदुए का आतंक जारी |
    2. ग्रामीणों में दहशत का माहौल |
    3. घरों में भी घुस रहा तेंदुआ |

    संवाद सूत्र, रुकुंदीपुर, (लखीमपुर)। करीब दो सप्ताह से वन रेंज शारदा नगर थाना क्षेत्र फरधान में तेंदुआ का भय समाप्त नहीं हो रहा है। ग्रामीण जब दो चार दिन बाद भूल भी जाते हैं तब फिर ग्रामीणों को नजर आ जाता पुनः भय पैदा हो जाता है। वन विभाग ने पिंजड़ा तो लगाया था लेकिन होशियार तेदुआ उसके करीब नहीं गया ।

    निबहा, गनेशपुर सिकटिहा में तेदुआ बसेरा बना लिया है फिलहाल अभी तक बकरियां और आवारा पशुओं, एवं मुर्गी बाड़े में जाकर मुर्गियों को ही निवाला बनाया है।

    रविवार की रात करीब 3 बजे राम किशोर पुत्र छोटे लाल के घर घुस पड़ा आहट पाकर उठे छत से छप्पर पर बैठा देखा शोर मचाया तब भाग पड़ा।

    दो दिन पहले ढोड़ही देवी की बकरी निवाला बना चुका इससे पहले डिग्घूं की बकरी को शिकार बना चुका है।

    वन विभाग ने गनेशपुर गांव में पिंजड़ा लगाया था इसी कारण वहां से हट कर सिकटिहा गांव में ठिकाना बना लिया है।

    यह भी पढ़ें- कमरे में हुए शार्ट सर्किट से सो रहे दंपती की हुई जलकर मौत