Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RSS March : लखीमपुर खीरी में मुस्लिमों ने आरएसएस के पथ संचलन का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

    Updated: Sat, 04 Oct 2025 06:45 PM (GMT+05:30)

    Muslims in RSS Path Sanchalan in Lakhimpur Kheri पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजऱी और स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर उसका स्वाग ...और पढ़ें

    आरएसएस के पथ संचलन का मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा
    आरएसएस के पथ संचलन का मुस्लिमों ने की पुष्प वर्षा

    HighLights

    1. आरएसएस के कार्यक्रम में पहली बार मुस्लिमों ने किया सहभाग
    2. अनुशासित स्वयं सेवकों ने पूरे नगर में किया भ्रमण

    संवाद सूत्र, जागरण, लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के बच्चों व स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर नगर में पथ संचलन निकाला। पलियाकलां में सम्पन्न इस आयोजन में अनुशासित स्वयं सेवकों ने पूरे नगर में भ्रमण किया।

    पथ संचलन के दौरान कमल टाकीज चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों के स्वागत किया। पलिया में पहली बार ऐसा होने की बात बताई जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन में विभिन्न शाखाओं के स्वयं सेवकों ने पारंपरिक गणवेश में शामिल होकर संगठित शक्ति और अनुशासन का प्रदर्शन किया।

    पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजऱी और स्थानीय नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। जब पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक कमल टाकीज चौराहे पर पहुंचे तो वहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनसा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन में प्रबुद्धजन, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

    पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों के साथ बैंड पर देशभक्ति के गीत और घोष का ध्वनि गूंज रही थी। स्वयं सेवकों ने राष्ट्रभक्ति और संस्कृति व संगठित शक्ति तथा अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, संस्कृति संवर्धन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाना था।

    खबरें और भी

    पथ संचलन में नगर संघ चालक निरंजन लाल, सहसंघ चालक सलिल अग्रवाल, सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह, नगर कार्यवाह अभिषेक, सह नगर कार्यवाह पंकज गुप्ता, जिला संपर्क प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी, प्रमुख सरदार सेवा सिंह, शिवनाथ ओझा, जिला प्रचारक शिव प्रकाश, नगर प्रचारक योगेंद्र, सह विभाग संघचालक राजेंद्र कटिहार उपस्थित रहे।