Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर के मोहम्मदी में बालिका से छेड़छाड़ का आरोप, युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:39 PM (IST)

    मोहम्मदी में स्कूल ड्रेस खरीदने गई 10 वर्षीय बालिका से एक युवक ने दुकान में छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी आजाद शुक्ला को हिरासत में लेकर छेड़छाड़ और पॉक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 10 वर्षीय बालिका से दुकान में छेड़छाड़ का आरोप।

    2. आरोपी आजाद शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में लिया।

    3. छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज।

    जागरण संवाददाता, लखीमपुर। मोहम्मदी कस्बे में एक दुकान से स्कूल की ड्रेस खरीदने आई 10 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। मामले की जानकारी परिवारीजन को होने पर दुकान स्वामी की दुकान पर काफी हंगामा किया गया। जिससे वहां काफी भीड लग गई। मामले मे पुलिस को सूचना दी गई। जहां तमाम लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई।

    कस्बे के एक मुहल्ले की 10 वर्षीय बालिका शुक्रवार की देर शाम करीब साढे सात बजे एक दुकान पर अपने किसी मिलने वाले के साथ ड्रेस खरीदने आई थी। बताते हैं दुकान स्वामी ने अपने यहां नौकर को उसे ऊपर के गोदाम में ड्रेस दिखाने के लिए कहा। बालिका ऊपर गई तो उसके साथ युवक भी ड्रेस दिखाने के लिए गोदाम में चला गया।

    आरोप है कि बालिका ने थोड़ी देर में नीचे उतरने के बाद दुकान स्वामी से छेडछाड की शिकायत की और वहां देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ दुकान पर लग गई।

    मामला काफी फैल जाने पर बालिका के परिवारजन कोतवाली पहुंच गए। देखते ही देखते मुहल्लों के लोगों की भी तमाम भीड़ थाने वहां पहुंच गई।

    घटना को लेकर पुलिस ने छेडछाड व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित आजाद शुक्ला को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।