दुधवा के जंगल में जब बाघ और भालू का हुआ आमना-सामना, रोमांचक वीडियो आया सामने
दुधवा के जंगल में बाघ और भालू के आमने-सामने आने का एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है। इस अद्भुत मुकाबले को देखकर पर्यटक भी दंग रह गए, जिसमें भालू पिछल ...और पढ़ें
HighLights
बाघ और भालू का दुधवा जंगल में आमना-सामना
भालू ने पिछली टांगों पर खड़े होकर किया सामना
पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
जागरण संवाददाता, लखीमपुर खीरी। दुधवा के जंगल में उस वक्त रोमांच चरम पर पहुंच गया जब जंगल का राजा बाघ और विशाल भालू आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में भालू पिछली टांगों पर खड़ा होकर बाघ का सामना करता दिख रहा है, जबकि टाइगर शांत अंदाज में उसे देखता रहा।
कुछ पल के इस अद्भुत मुकाबले को देख पर्यटक भी दंग रह गए और पूरा नजारा कैमरों में कैद हो गया। दुधवा का यह रोमांचक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।