विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 17 मिठाई के प्रतिष्ठानों पर छापे, जांच के लिए भरे सैंपल

Published: Mon, 02 Mar 2026 10:03 PM (IST)

होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने लखीमपुर खीरी जिले में सघन अभियान चलाया। 2 मार्च को 17 प्रतिष्ठानों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 17 प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण और कार्रवाई की गई।

  2. मिठाई, खोया सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

  3. कालातीत व संदूषित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। होली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो मार्च को जिलेभर में सघन अभियान चलाकर 17 प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण व कार्रवाई की। अभियान के दौरान मिठाई, खोया, पनीर, बर्फी, मिल्क केक, बेसन और रिफाइंड तेल समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए गए, जबकि कालातीत व संदूषित खाद्य सामग्री को मौके पर नष्ट कराया गया।

गोला, लखीमपुर, मोहम्मदी, निधासन, बेहजम और ढकेरवा क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों व नायब तहसीलदारों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। गोला स्थित एक प्रतिष्ठान से 13 लीटर रिफाइंड तेल सीज किया गया।

मोहम्मदी में 46 पैकेट व 90 पैकेट कालातीत बिस्किट तथा नमकीन नष्ट कराए गए। निधासन में 20 लीटर संदूषित चाशनी नष्ट की गई और एक दुकान की गंदी पानी टंकी का उपयोग सील किया गया।

यह भी पढ़ें- होली के दिन नगर पालिका देगी खास सुविधा, रंग खेलने के लिए 50 जगहों पर रखे जाएंगे टैंकर

कई स्थानों पर साफ-सफाई, हेडगियर व ग्लव्स के उपयोग तथा पेस्ट कंट्रोल के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त (खाद्य) बृजेन्द्र शर्मा ने कहा कि त्योहारों पर मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।